Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन राजनीतिक

फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी व पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के धुंआधार प्रचार से उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनना तय।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
उत्तराखंड चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश के कद्दावर नेताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है। हरियाणा में उद्योगमंत्री रहे विपुल गोयल और दिल्ली से सांसद व फिल्म जगत के मशहूर स्टार मनोज तिवारी और भाजपा के कार्यकर्ता उत्तराखंड चुनाव में मोर्चा संभाले हुए है। ये नेता हर विधानसभा क्षेत्र के घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। इन नेताओं की एक महीने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान के तहत प्रदेश की तरफ से ड्यूटी लगाई है।
बता दें कि आने वाली आगामी 14 फ़रवरी को उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव होने है और इसी कड़ी में आज ऊधम सिंह नगर जिले की रूद्रपुर विधानसभा में जिले के प्रवासी प्रभारी व हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने राष्ट्रीय सचिव एव राष्ट्रीय प्रवक्ता आर. सी. पी. सिंह, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा के उम्मीदवार शिव अरोड़ा के पक्ष मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थानीय लोगों से वोट देने की अपील की ।उत्तराखंड चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराने के लिए ये नेता दिन-रात प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इससे कुछ दिन पहले प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उत्तराखंड में कई विधानसभाओ में दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर कार्य कर्ताओ में जोश भरने का काम किया था। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि लोग भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यो से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्व जन विकास की नीतियों से प्रभावित है और आने वाली 14 फ़रवरी को उत्तराखंड की जनता दोबारा कमल खिलाकर साबित कर देगी की देश व प्रदेश की जनता अपना भविष्य सुरक्षित हाथो में रखना चाहती है। इसलिए आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी दोबारा से उत्तराखंड मे पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।

Related posts

चंडीगढ़: फरीदाबाद जिला के प्रगतिशील किसान अब अपनी जमीन की फर्द को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं-संजीव कौशल

Ajit Sinha

महिला एवं बाल विकास परियोजना के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में इस बार नॉर्थ ईस्ट के प्रदेश होंगे मेले के थीम स्टेट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x