Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को अरेस्ट कर 2.95 लाख रूपए बरामद की हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा सिरसा जिले में जुआ अधिनियम के तहत 10 लोगों को अरेस्ट कर उनके कब्जे से 2 लाख 95 हजार रुपये की जुआ राशि बरामद की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि बडे स्तर पर जुआ खेलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर रेड कर जुआ खेलते 10 लोगों को अरेस्ट किया। पुलिस ने इस दौरान 2.95 लाख रुपये की जुआ राशि भी बरामद की।
अरेस्ट किए गए आरोपितों में से एक-एक राजस्थान और पंजाब से जबकि अन्य सात सिरसा,फतेहाबाद और हिसार जिले के निवासी हैं। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सिरसा में संयुक्त पुलिस टीमों ने जुआ अधिनियम के तहत 14 आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद 4.82 लाख रुपये भी की जुआ राशि बरामद की थी।

Related posts

नौकरानी ने पति के साथ मिलकर किया एनआरआई का मर्डर, नाले में फेंकी लाश

Ajit Sinha

अपराध पर अंकुश लगाम में सफल रही पुलिस, 2019 के प्रथम छः माह में अपराध में आई गिरावट: डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम में सडक़ निर्माण में टेंडरिंग के मामले में जारी विजिलेंस जांच को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x