Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़: चीका थाना के एसएचओ जयवीर को रिश्वत की मांग करने के आरोप में स्टेट विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने लंबित एक शिकायत का निस्तारण करने की एवज में चीका थाना प्रभारी के पद पर तैनात इंस्पेक्टर जयवीर को शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि चीका जिला कैथल निवासी चांद राम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ ब्यूरो में शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि उसके खिलाफ चीका पुलिस थाने में लंबित एक मामले का निपटान करने की एवज में उक्त अधिकारी द्वारा 5000 रुपये की मांग की गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और शेडो गवाह की मौजूदगी में रेड कर आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अंबाला थाने में आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का तीन दिवसीय जापान दौरा लाया रंग, लगभग 5000 करोड़ रुपये का होगा निवेश

Ajit Sinha

कुुख्यात मोस्ट वांटेड अपराधी मोहित मैटंल की सूचना देने वाले को दिया जाएगा एक लाख रूपया ईनाम 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x