Athrav – Online News Portal
नोएडा

नाले से सरिया निकाल रहे बच्चों के ऊपर लेंटर गिरा, दो बच्चों की हुई मौत, एक बच्चे की गंभीर

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बांगर गांव के पास नाले से सरिया निकाल रहे दो बच्चों के ऊपर लेंटर गिर गया। मलबे में दबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इनका एक साथी घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

रामपुर बांगर गांव के पास बिरायानी पुल से स्कालर होम की ओर जाने वाली सड़क किनारे छह फुट गहरा और करीब तीन फुट चौड़ा नाला है। पानी की निकासी न होने कारण यह सूखा है, जो पुराना भी हो चुका है। इसी नाले में घुस कर सरिया निकाल रहे दो बच्चों के ऊपर लेंटर गिर गया। मलबे में दबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इनका एक साथी घायल हुआ है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया की मंगलवार को घोडी बछेडा गांव के पास कॉलोनी में रहने वाले हरिओम के बेटा नितेश उर्फ डब्बू, अकरम का बेटा आकिल व अखिलेश खेलते समय नाले के तरफ पहुंचे थे। इसी बीच रितेश और आकिल नाले के लेंटर से सरिया निकलाने के लिए उसमें घुस गए। दोनों सरिया को काटने लगे और अखिलेश स्लैब के ऊपर खड़ा था। इसी दौरान अचानक लेंटर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से 11 और 13 साल के नितेश और अकील दोनों की मौत हो गई, जबकि इनका साथी घायल हुआ है।एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि हादसे में घायल हुए अखिलेश के भाई ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि बच्चे पहले भी नाले पर आते थे। इसके बाद नाले में अंदर घुसकर सरिया निकालते थे। काफी दिनों से बच्चों का नाले से सरिया निकालने का सिलसिला चल रहा था। दोनों बच्चे सरिया निकालने के लिये नाले में अंदर घुसे थे। अचानक लेंटर गिरने से मलबे में दबकर दोनों की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल कर कार्रवाई करेगी।

Related posts

G-20 सम्मेलन: दिल्ली के मुकाबले नोएडा को खूबसूरत बनाने प्रयास, यातायात एडवाइजरी जारी

Ajit Sinha

हिंडन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम के शव को ढूढने में जुटी, लेकिन शव नही मिले

Ajit Sinha

चक्रवती तूफान से दीवार ढ़ही, कीर्तन कर रही 10 महिलाएं ,बच्चे मलबे में दबे, अस्पताल भर्ती कराया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x