Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्कूल मालिक से फिरौती मांगने के उद्देश्य से अपहरण के सनसनीखेज मामले में एक और आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने स्कूल मालिक से फिरौती मांगने के उद्देश्य से अपहरण के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम निशांत उर्फ निशु है जो फरीदाबाद के गांव घुड़सान का निवासी है। सितंबर 2021 में आरोपित  के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण की धाराओं के तहत थाना छांयसा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रभारी रविंद्र का कहना हैं कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में जेसीएम स्कूल के चेयरमैन राजबीर ने बताया कि वह गांव पुनहेड़ा खुर्द का निवासीहै और स्कूल के साथ-साथ मोहना रोड पर उसका एक पेट्रोल पंप भी है। 30 जून को पीड़ित के पास एक नंबर से फोन आया जिसमें आरोपित ने खुद को टेकचंद बदमाश बताते हुए उससे 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती न देने की सूरत में उसको जान से मारने की धमकी दी गई। इसके पश्चात बदमाश टेकचंद के एक अन्य साथी मनोज ने भी पीड़ित राजबीर के पास फिरौती के लिए कई बार फोन किया। आरोपित  मनोज पीड़ित राजबीर के गांव का ही निवासी है। इस मामले में आरोपित का एक अन्य साथी विकास भी शामिल था जो गैंगस्टर टेकचंद और पीड़ित राजबीर के बीच मिडिएटर का काम कर रहा था और टेकचंद की बात फोन पर राजबीर से करवाता था। आरोपित टेकचंद और मनोज ने मिलकर इसके पश्चात कई बार राज बीर को फिरौती के लिए फोन किया। कुछ समय तक पश्चात फोन आने बंद हो गए। इसके पश्चात 1 सितंबर की रात 10 बजे जब राजबीर अपने पेट्रोल पंप पर मौजूद था तो वहां पर आरोपित  निशांत मनोज तथा 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर बिना नंबर की स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आया और बंदूक की नोक पर राजबीर को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया और उससे 10 लाख की फिरौती मांगी। आरोपितों  ने उसे धमकी दी कि यदि इस बार फिरौती नहीं दी तो उसका काम तमाम कर दिया जाएगा और धमकी देकर उसे बेहबलपुर मोड़ के पास उतारकर चले गए। राजबीर ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया जिसके पश्चात पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दिनांक 13 सितंबर को आरोपितों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के आरोपितों  की तलाश शुरू की गई। इस मामले में पुलिस ने मामले में शामिल आरोपित  विकास को 26 सितंबर को ही अरेस्ट  कर लिया था।इसके पश्चात इस मामले में कल गत 17 जनवरी को सब-इंस्पेक्टर अशोक सैनी की अगुवाई में क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपित निशांत को सेक्टर- 17 नए पुल के पास से अरेस्ट र कर लिया।उनका कहना  हैं कि वारदात के दिन आरोपित विकास पीड़ित राजबीर को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसके पेट्रोल पंप पर लाया था जहां से आरोपित  निशांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया गया। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है और इस वारदात में शामिल आरोपितों  की तलाश करके उन्हें जल्द अरेस्ट  किया जाएगा।

Related posts

एक कंपनी के निदेशक को 93.31 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में गुजरात से अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

एक कंटेनर से 19 कट्टों में लगभग 50 लाख रूपए का गांजा पलवल पुलिस ने किया बरामद , ड्राइवर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 28 फरवरी तक करें खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन: डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x