Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

विधानसभा चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए लग्जरी कार में कानपुर ले जाई जा रही 55 पेटी अवैध शराब पकडी, दो तस्कर अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी लग्जरी कार एक्सयूवी-500 से 55 पेटी अवैध शराब बरामद की है।उनका एक साथी फरार होने में सफल हो गया, उसकी तलाश की जा रही है.यह शराब विधानसभा चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए कानपुर ले जाई जा रही थी. बरामद शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये है। पुलिस ने जिस कार से शराब को लाया जा रहा था उस कार को भी जब्त किया है.

पुलिस की गिरफ्त में खडे राकेश कुमार और अमित कुमार को थाना दादरी पुलिस ने जीटी रोड पर कोट पुल के पास जांच के दौरान पकडा, उनका एक साथी संदीप मौके से फरार होने में सफल हो गया, उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने लग्जरी कार से 55 पेटी शराब की बरामद की। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था.एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह शराब विधानसभा चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए कानपुर ले जाई जा रही थी. लग्जरी कार एक्सयूवी-500 से 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जिसमें 28 पेटी 111 एल बिल्की, 20 पेटी यूके नंबर वन व्हिस्की, 5 पेटी 999 पावर स्टार रम, 2 पेटी सिक्किम एक्स रम बरामद की गई.

बाजार में पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है. पुलिस ने एक्सयूवी-500 रंग सफेद और कार से दो फर्जी नं0 प्लेट भी बरामद किये है. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी राकेश कुमार और अमित कुमार लग्जरी कार में चंडीगढ़ से 55 पेटी शराब लेकर विधानसभा चुनाव के लिए कानपुर जा रहे थे। जीटी रोड पर कोट पुल के पास पुलिस ने उनकी कार को रुकवाया और जांच कर शराब बरामद की।

पूछताछ करने पर दोनों ने कानपुर शराब ले जाने का जुर्म कबूल कर लिया। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

चंडीगढ़: हत्या के प्रयास में फरार 10 हजार रुपये का इनामी आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

ऑपरेशन शील्ड : पांच स्थलों पर सायरन बजाकर एयर स्ट्राइक जैसी आपात स्थिति का किया गया सजीव अभ्यास

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पति अपने पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी, और बाहर से कमरे की कुंडी लगा कर हुआ फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x