Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नए लाइसेंस देने के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का समय 15 जनवरी से15 फरवरी तक बढ़ा दिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने काष्ठ आधारित उद्योगों के हित को ध्यान में रखते हुए नए लाइसेंस देने के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का समय 15 जनवरी से 15 फरवरी 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि काष्ठ की उपलब्धता को देखते हुए राज्य सरकार ने नए लाइसेंस देने के लिए 15 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे

जिसकी अंतिम तिथि 15 जनवरी 2022 निर्धारित की गई थी, परंतु तकनीकी कारणों की वजह से यह पोर्टल निर्धारित अवधि के अंदर अवरुद्ध होता रहा जिस कारण नए लाईसेंस लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन फार्म समय पर नही भर सके। राज्य सरकार ने अब काष्ठ आधारित उद्योगों के हित को ध्यान में रखते हुए नए लाईसेंस देने के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का समय 15 जनवरी से 15 फरवरी 2022 तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि काष्ठ आधारित उद्योगों के लिए प्रदेश के पंचकूला,यमुनानगर,अंबाला, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर जिला के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.haryanaforest.gov.in अब 15 फरवरी 2022 तक खुला रहेगा जिस पर आवेदन किए जा सकते हैं। नियम एवं शर्तें तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देखने के लिए वन विभाग की वेबसाइट का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

Related posts

भाजपा-जजपा गठबंधन मिलकर लड़ेगा ऐलनाबाद उपचुनाव,चेयरमैन सुभाष बराला को बनाया उप- चुनाव प्रभारी

Ajit Sinha

पीछा करो’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेने के मामले में निजी व्यक्ति गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 18 मार्च को “अटल कमल” फरीदाबाद में होगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x