Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने गांव गौछी में अवैध रूप से बसाई गई तीन कालोनियों में की गई तोड़फोड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्समेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव गौछी में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे तीन अवैध कालोनियों में बने कई निर्माणाधीन रिहायशी निर्माणों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। आज की इस कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। यह जानकारी आज डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र टी. शर्मा ने दी हैं। 

डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र टी. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी कि गांव गौछी में लगभग 10 एकड़ जमीनों पर कलोनिनाइजरों के द्वारा तीन कॉलोनियों को विकसित किए जा रहे हैं। उनका कहना हैं कि इन शिकायतों को जब वह संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच कराई गई तो, प्राप्त शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई, इसके बाद आज का समय तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए निश्चित की गई थी। उनका कहना हैं कि आज उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने  इन तीनों अवैध कालोनियों में अवैध रूप से बने सभी निर्माणधीन निर्माणों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान वह स्वयं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे, तोड़फोड़ की कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता सुभाष शर्मा, ॐ प्रकाश , अज़रुद्दीन व अमित कर रहे थे। जब की पुलिस बल का नेतृत्व संजय कॉलोनी पुलिस चौकी  इंचार्ज कर  रहे थे।              

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की मिलीभगत से अशोका पार्ट – 2 के एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण,कार्रवाई के नाम पर जीरो।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी डिग्री मिलने पर नवनिर्वाचित संयुक्त सरपंच खलील पर धौज थाना में मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 21वीं पशुधन गणना 2024: भारत सरकार के अधिकारियों ने फरीदाबाद के आसपास क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x