Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आपके विकास करवाए बिना चैन से नहीं बैठूंगा – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र की सूर्या विहार कॉलोनी फेस 1  में विधायक राजेश नागर ने एक पार्क जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक का अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया और उन्हें फूल माला एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि मैं कोई नेता नहीं बल्कि आपका साथी भाई  हूं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब तक आपके विकास के संपूर्ण कार्य नहीं हो जाते, तब तक मैं आराम से नहीं बैठूंगा।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास करवा रहे हैं। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भी उन्होंने विकास कार्यों के लिए दिल खोलकर ग्रांट दी है। इसलिए कहीं भी कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। विधायक ने वोट की ताकत से विधानसभा पहुंचाने पर लोगों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे जो वोट की ताकत दी है उसका सदुपयोग करते हुए मैं क्षेत्र का विकास करूंगा।  नागर ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर चलने वाली सरकार है। इस सरकार में सबका विकास होगा, यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में उद्योगपतियों के लिए 27 सेवाएं फास्ट-ट्रैक पर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश नम्बरदार ने की संगठनात्मक नियुक्तियां। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दिल में छोटे छेद के कारण मरीज को बार-बार होता था पैरालाइसिसि-डा. एस.एस बंसल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x