Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

5 महिलाओं समेत सीटीईटी परीक्षा नकल कराने की योजना बनाते सॉल्वर गैंग के 18 लोग अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर सीटीईटी के प्रश्न पत्र को लीक कराने वाले सॉल्वर गिरोह के 18 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उसमें दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर, सीआईएसएफ का सिपाही, सेना का रिटायर जवान और 5 महिलाएं भी शामिल हैं. एक ओयो होटल में गिरोह के सदस्य महिला अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र दिखाकर उत्तर रटा रहे थे. आरोपियों से मोबाइल, पेपर वर्क, एडमिट कार्ड समेत लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं. सोनीपत निवासी वकील सहित गिरोह के तीन सरगना फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस कर रही है.

नोएडा के सेक्टर- 14ए स्थित पुलिस कंट्रोल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने गिरफ्तार सॉल्वर गिरोह के 18 सदस्यों को पेश किया.हैरानी की बात ये है कि सीटीईटी परीक्षा का ठेका लेने वाला जिस सॉल्वर गैंग के 18 सदस्यों को पकड़ा गया है उसमें दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर, सीआईएसएफ का सिपाही, सेना का रिटायर जवान और 5 महिलाएं भी शामिल हैं. परीक्षा देने के लिए यूपी के संभल निवासी संध्या व मथुरा निवासी शैली, सोनीपत निवासी सुदेश, गुरुग्राम निवासी शर्मिला व पूनम को नोएडा बुलाया गया था। सभी को जवाब रटाए जा रहे थे।डीसीपी राजेश एस ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान सेक्टर-58 थाने की पुलिस को एक होटल में कुछ संदिग्ध लोगों के आने की खबर मिली थी. पुलिस ने सेक्टर-60 स्थित एक ओयो होटल में पुलिस पहुंची। यहां एक ही कमरे में 10-12 लोग मिले, जो पढ़ाई करा रहे थे।

इनमें पांच महिलाएं थीं जो परीक्षा देने के लिए आई थीं। पूछताछ की तो आरोपियों ने कबूल किया कि वह सीटीईटी का प्रश्न पत्र लीक कराने वाले गिरोह सरगना सोनीपत निवासी विनय दहिया, रवि व अंकित के लिए काम करते हैं। सरगना लीक प्रश्न पत्र पेन ड्राइव में लाकर लैपटॉप के जरिये अभ्यर्थियों को जवाब रटाते हैं और दो घंटे के तीन से पांच लाख रुपये लेते हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस की दबिश की सूचना मिलने पर सेक्टर-71 स्थित एक ओयो होटल में ठहरा विनय दहिया, अंकित और रवि पेन ड्राइव लेकर फरार हो गए। पेन ड्राइव में सीटीईटी का प्रश्न पत्र था। आरोपियों से फॉर्च्यूनर, इको स्पोर्ट्स, बलेनो और स्विफ्ट कार मोबाइल, पेपर वर्क, एडमिट कार्ड बरामद किए गए  हैं। जांच में सामने आया की  यह गिरोह कई जिलों में फैला हुआ है. आरोपियों से पूछताछ के बाद इनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं.

Related posts

सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र तथा हेड कांस्टेबल बीरपाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कालाबाजारी और मूल्य निर्धारण के लिए जमा किए गए 50 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामलों को लेकर फरीदाबाद पुलिस की एडवाइजरी-जॉइंट सीपी राजेश दुग्गल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x