Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अंग्रेजी दवाइयां व फिजिशियन सैंपल नॉट फ़ॉर सेल रैक का पकड़ा जखीरा,184 किस्म की हैं दवाइयां।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा खाद्य एवं औषधि विभाग और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने गत देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर करनाल के घरौंडा में अंग्रेजी दवाइयां व फिजिशियन सैंपल नॉट फ़ॉर सेल रैक का जखीरा पकडऩे में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार राज्य में नशे को समाप्त करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के तहत गत देर सायं यह संयुक्त टीम सचिन कुमार पुत्र मनोहर लाल के मकान न.-277 / 3 , धर्मवीर कॉलोनी घरौंडा पहुंची, जहां टीम को भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां व फिजिशियन सैंपल नॉट फ़ॉर सेल रैक में अवैध रूप से रखे मिले, जिस बारे सचिन कुमार दवाइयों को रखने बारे कोई लाईसेन्स प्रस्तुत नहीं कर पाया और ना ही दवाइयों का कोई सेल – परचेज रिकॉर्ड प्रस्तुत कर पाया।उन्होंने बताया कि जैसा कि दवाईया केवल डॉक्टर की पर्ची पर लाइसेंस केमिस्ट के द्वारा ही रखी व बेची जा सकती है। इस प्रकार से सचिन कुमार द्वारा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की उल्लंघना की गई है, जिसके तहत अंग्रेजी दवाइयों को बिना लाइसेंस के घर पर सेल के लिए भण्डारण किया गया तथा  वह भण्डारण की गई अंग्रेजी दवाओं का कोई  सेल परचेज रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया । इसके साथ ही फिजिशियन सैंपल नॉट फ़ॉर सेल को बेचने के लिए रखना भी उल्लंघन है जिस पर कार्रवाई करते हुए.एफडीए विभाग द्वारा 84 किस्म की दवाइयों को फॉर्म 16 के तहत 22 पेटियो मे डालकर जब्त कर दिया गया तथा 08 प्रकार की दवाईयो के नमूने फार्म -17 के तहत जांच हेतू लिए गए। जिसे गवर्नमेंट एनालिस्ट चंडीगढ़ को जांच हेतु भेज दिया गया तथा फॉर्म -16 के तहत जब्त की गई 84 किस्म की दवाइयों की कस्टडी ली गई। फॉर्म- 17 के तहत लिए गए  सैम्पलों की टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत सचिन कुमार के विरूद्ध कोर्ट में केस दायर किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस संयुक्त टीम में गुरूचरण सिंह, वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी,करनाल जोन करनाल व श्रीमती रीतु मैहला औषधि नियंत्रण अधिकारी करनाल तथा अन्य शामिल थे। इसी प्रकार आज एक अन्य छापामारी के दौरान यमुनानगर के आरव मेडिकल स्टोर, नियर निर्मल हॉस्पिटल, रादौर रोड, यमुनानगर से 114 टोरवीरेक्स खांसी की दवाई, ट्रमओडोल, लोमोटिने, कोडीन फॉस्फेट सिरप, प्रॉक्सीवों तथा अन्य दवाईयों को इस मेडिकल स्टोर से जब्त किया गया है तथा यह आरव मेडिकल स्टोर वाला इस सब दवाइयों का बिल नहीं दिखा पाया, जिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया जा रहा है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 26 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

एप पर क्रिकेट मैच दिखाकर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सट्टा किंग समेत तीन सट्टेबाज अरेस्ट ।

Ajit Sinha

NIA द्वारा घोषित 1 लाख रुपयों का ईनामी, कौशल गैंग का मुख्य सदस्य व कुख्यात अंतर्राज्यीय बदमाश संदीप उर्फ़ बंदर गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x