Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ जागरूकता मुहिम जारी- डॉ सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: प्रदूषण के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी गुरुग्राम कार्यकर्ताओं  ने अपना बाजार चौक पर बैनर प्लेकार्ड लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ मुहिम चलाई l मुकेश डागर कोच जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी गुरुग्राम ने कहा हमारा शहर गुड़गांव दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में आता है।  सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर संडे यह मुहिम चला रहे हैं। 

डॉ सारिका वर्मा ने कहा साफ हवा हर जीव की आवश्यकता है।  प्रदूषित हवा मैं सांस लेकर गुड़गांव के लोगों की आयु 5-7 वर्ष कम हो रही है।  हमारे पास दो रास्ते है।  या तो जैसे चल रहा है वैसे चलने दे या अपनी हवा साफ करने के लिए कुछ मेहनत करें। वायु प्रदूषण 38% वाहनों की वजह से होता है।  लाल बत्ती पर 10 सेकंड से ज्यादा रुक ना पड़े तो वाहन का इंजन बंद कर दें ताकि इंधन भी कम लगे और प्रदूषण भी कम फैले। हरियाणा सरकार से अनुरोध है कि दिल्ली के स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ोतरी देने की स्कीम बनाई जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद सकें।  साइकिल ट्रैक्ट हर सड़क पर बने और फुटपाथ को भी खाली रखा जाए, स्ट्रीट लाइट अच्छी हो तो लोग कम से कम आसपास जाने के लिए वाहन इस्तेमाल नहीं करेंगे। धीरज यादव दक्षिण जोन युवा अध्यक्ष सुशीला कटारिया महिला अध्यक्ष नितिन कुमार कुछ ईश्वर भगत राम अदलक्खा मुकेश कौशिक कृष्ण कुमार और युवा साथी पारस जुनेजा सचिन शर्मा तरंग नागरथ निखिल कालरा नरेंद्र जांगरा सुदेव  कनिका चारू व्यास हर्ष यादव इत्यादि ने बैनर प्लेकार्ड पकड़कर रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ के अतिरिक्त कूड़ा लकड़ी टायर इत्यादि ना जलाने का अनुरोध किया।  आम आदमी पार्टी का मानना है साफ हवा हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी। 

Related posts

दिल्ली-फरीदाबाद -गुरुग्राम की सड़कों से आपको गुजरना हैं, समय से पहले अपने घरों से निकले, जाम सामना पड़ सकता हैं।

Ajit Sinha

स्वास्थ्य अनिल विज ने आज कोरोना वैक्सीनेशन के प्रदेशभर में दूसरे चरण की शुरूआत गुरूग्राम से की, सीपी, डीसी लगवाए वैक्सीन ।

Ajit Sinha

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव योगेश कुमार की अध्यक्षता में यमुना एक्शन प्लान को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x