Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ :जेजेपी मीडिया विंग में विस्तार, 22 जिला प्रवक्ता और 30 टीवी पैनलिस्ट घोषित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपनी मीडिया टीम का विस्तार करते हुए सभी जिलों में पार्टी जिला प्रवक्ता और 30 टीवी पैनलिस्ट घोषित किए हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह और विभिन्न जिला अध्यक्षों से विचार विमर्श कर प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने इन नामों की घोषणा की। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि अंबाला में मनजिंदर सिंह ढिल्लों, भिवानी में शंकर आहुजा, दादरी में संजीव सांगवान, फरीदाबाद में अनिल खुटेला, फतेहाबाद में कुलदीप सैणी और गुरुग्राम में आशीष यादव जेजेपी के जिला प्रवक्ता होंगे।

इसी तरह हिसार में मन्दीप बिश्नोई, झज्जर में प्रीतम कुकड़ोला, जींद में कुलदीप रंधावा, कैथल में एडवोकेट निर्मल सिंह, करनाल में यशकरण राणा, कुरुक्षेत्र में एडवोकेट शेखर डोगरा, महेंद्रगढ़ में सिकंदर गहली, मेवात में राहुल जैन और पलवल में सोनू रावत को जिला प्रवक्ता का पद दिया गया है। इनके अलावा पंचकुला में जोरा सिंह, पानीपत में अजय खरब, रेवाड़ी में अमन जून, रोहतक में अजय इंदौरा, सिरसा में तरसेम मिढा, सोनीपत में जोनी लठवाल और यमुनानगर में ओपी लाठर को जेजेपी का जिला प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर दीपकमल सहारण ने बताया कि पार्टी द्वारा 30 टीवी प्रवक्ता भी बनाए गए है। इनमें दलबीर धनखड़, अरविंद भारद्वाज, उमेश भाटी, अजय गुलिया, दीपकमल सहारण, अश्विनी वर्मा, भाग सिंह दमदमा, ओपी सिहाग, दिलबाग नैन, रिम्पल सोही, प्रदीप देशवाल व रविंद्र सांगवान शामिल हैं। इसी तरह जेजेपी द्वारा दिनेश डागर, विरेंद्र सिंधु, प्रतीक सोम, मन्दीप बिश्नोई, विवेक चौधरी, हरदीप पाडला व कुसुम शेरवाल को टीवी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा सुमित राणा,  योगेश शर्मा, बिट्टू नैन, कृष्ण जाखड़, नलिन हुड्डा, मुनीष चौधरी, टीपू पोरिया, रितु कटारिया, शैलजा भाटिया, विभा पांडे और राहुल जैन को भी जेजेपी के टीवी प्रवक्ता के तौर पर शामिल किया गया है। दीपकमल सहारण ने बताया कि पार्टी द्वारा जल्द ही सभी जेजेपी विधायकों और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के लिए भी मीडिया कोऑर्डिनेटर घोषित किए जाएंगे।

Related posts

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने जिला स्तर पर 11 सदस्यीय ‘स्पेशल काऊ टास्क फोर्स’ गठित करने के निर्देश दिए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डिग्री धारक नौकरी निर्माता बने या ढूंढने वाले ,यह निर्णय स्वयं लें – बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की बडी कार्रवाई: नशे के सौदागरों की करीब 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया अटैच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x