Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फिल्म निर्माता बनकर लड़की को टीवी सीरियल में हीरोइन बनाने का झांसा देकर ओयो होटल में रेप करने के आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फिल्म निर्माता बनकर लड़की को टीवी सीरियल में हीरोइन बनाने और शादी का झांसा देकर व ओयो होटल में नशीली दवाइयां खिला कर बेहोश करने, इसके बाद उसके साथ रेप करने के बाद फरार होने वाले आरोपित को कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 48 घंटे के अंदर ही देहरादून से अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अमृत हैं और वह बिहार का रहने वाला हैं इस के खिलाफ गत 13 दिसंबर -2021 को कोतवाली थाना में रेप सहित की कई धाराओं ममें मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वहप्रयागराज की रहने वाली है। 6 साल पूर्व उसकी आरोपित अमृत से जान पहचान हुई थी, कुछ समय पश्चात दोनो की फोन पर अक्सर बातचीत होनी शुरू हो गई। और बातचीत दोस्ती में बदल गई,बातचीत के दौरान आरोपित ने लड़को को बताया कि वह एक फिल्म निर्माता है और लड़की को सीरियल में काम दिलवाने का लालच देने लगा। लड़की आरोपित की बातों में आ गई जिसके पश्चात आरोपित  ने लड़की  को सीरियल में काम दिलवाने के बहाने दिल्ली बुला लिया। लड़की गत 2 दिसंबर 2021 को दिल्ली आ गई। दिल्ली आने के पश्चात आरोपित  ने लड़की के साथ मुलाकात की और उससे शादी के लिए उसे प्रपोज कर दिया। आरोपित  ने युवती से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और इसके लिए वह उसके घरवालों से भी बात कर लेगा जिसके पश्चात लड़की  ने हां कर दी। इसके पश्चात गत  5 दिसंबर को आरोपित  लड़की  को लेकर फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र में स्थित ओयो होटल में लेकर आया। लड़की  की तबीयत थोड़ी खराब थी तो आरोपित  ने उसे एक गोली दी जिसे खाकर लड़की  बेहोश हो गई जिसके पश्चात आरोपित ने लड़की  के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन जब लड़की  ने आरोपित  को फोन किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया और युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया। युवती को जब अपने साथ हुई हुए इस झांसे का एहसास हुआ तो गत 13 दिसंबर को उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। लड़की  की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित  की तलाश शुरू की गई। उनका कहना  हैं कि गुप्त सूत्रों से मिली सूचना पर  कोतवाली थाना  की पुलिस ने आरोपित की धरपकड़ के लिए महिला इंस्पेक्टर रितु की अगुवाई में टीम गठित करके देहरादून के लिए रवाना कर दिया। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए मुकदमा दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के अंदर ही  आरोपित  को उत्तराखंड के देहरादून से अरेस्ट कर लिया । आरोपित  को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। झांसा देकर लड़की  के साथ बलात्कार की वारदात मे कानुनी कार्रवाई तथा पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  अमृत को अदालत में पेश करके जेल भेजा गया।

Related posts

उत्साह धमाका : पूरे मस्ती के साथ फरीदाबाद पुलिस की राहगीर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद रैली में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की बड़ी घोषणा: गांव मोटूका में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पल्ला क्षेत्र के सूर्य विहार में अज्ञात बदमाशों ने दो बच्चों को पहले प्रसाद खिलाया, बेहोश होने पर बच्चों को उठा ले गए, बच्चे कूद कर भागे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x