Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (48) पुलिस ने तीन लुटेरों को दो स्विफ्ट कार , एक पिस्टल , 6 मोबाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार, डीसीपी आस्था मोदी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सेक्टर -48 क्राइम ब्रांच पुलिस ने लूट की दो वारदातों को सुलझा लेने का दावा किया हैं, इस मामलें में लूटी हुई दो कारों सहित तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की मानें तो तीनों लुटेरों के पास से एक पिस्टल व लूटी हुई 6 मोबाइल फोन, दो स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किए गए हैं। यह जानकारी एनआईटी जोन की डीसीपी आस्था मोदी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए।

डीसीपी आस्था मोदी ने कहां कि बीते 16 जून 2017 को थाना भूपानी के इलाकें से ओला कंपनी की स्विफ्ट डिजायर कार की लूट हुई थी जिसको क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 पुलिस ने बरामद कर लिया हैं और इस प्रकरण में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। उनका कहना हैं कि तीनों लुटेरें जो पकडे गए हैं सभी के सभी उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और इनके नाम बागपत निवासी अमित, मुजफराबाद निवासी संजीव व अरुण हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि यह लोग सेक्टर -21 डी के इलाके में किसी और वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे के दौरान पुलिस ने इन तीनों को धर दबोचा। उनका कहना हैं कि गहनता से की गई पूछताछ में इन लुटेरों ने अपना गुनाह कबूल किया और उन्होनें बताया  कि उत्तरप्रदेश के कतौली से भी एक स्विफ्ट डिजायर कार लूटी थी जिसे क्राइम ब्रांच पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस की मानें तो इनसे कुल दो स्विफ्ट डिजायर कार , एक पिस्टल, 6 मोबाइल फोन के साथ आदि सामान बरामद किए गए हैं। उनका कहना हैं कि इन तीनों लुटेरों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

आई और अच्छी खबर: फरीदाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव केस 33 से घट कर कुल 17 रह गई हैं, गिरावट का सिलसिला जारी: डा. राम भगत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दूसरी पत्नी की हरकत से परेशान पति ने अपने दो मासूम बच्चों को लेकर गहरे कुए में कूद गया,दोनों बच्चों की मौत

Ajit Sinha

क्रिकेट खेलने गए 9 साल के बच्चे का अपहरण के बाद हत्या, इस सनसनीखेज वारदात को हादसे के रूप देने के लिए सड़क पर फेंका।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x