Athrav – Online News Portal
खेल नोएडा

चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रपति वीरता पदक के बाद अब यूपी पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में झटके चार मेडल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एलवाई के बाद अब चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने भी जिले के लोगों को खुश होने और इतराने का मौका दिया है। बीते छह दिसंबर को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित होने के बाद अरुण कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में चार मेडल पर कब्जा कर यह साबित कर दिया कि वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।

सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 5 से 8 दिसंबर-2021 तक आगरा में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन की गस्टेड और राजपत्रित व अराज पत्रित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उसमें गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की तरफ से राजपत्रित वर्ग में चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने इस प्रतियोगिता भाग किया था। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैडमिंटन की प्रतियोगिता में वे कुल चार मेडल पर जीतने में सफल रहे । इसमें दो सिल्वर और दो ब्रांज मेडल शामिल हैं। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेंस सिंगल 50+ में सिल्वर,मेंस डबल 50+ में सिल्वर,मेंस सिंगल 45+ में ब्रांज और मेंस डबल 45+ के इवेंट में में ब्रांज मेडल पर जीता । चीफ फायर आफिसर अरुण कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि गत 8 दिसंबर को आगरा के रिजर्व पुलिस लाइन में समापन समारोह हुआ। उसमें आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पदक व खेल प्रमाण पत्र प्रदान किए।

Related posts

क्वारंटाइन सेंटर की 18वीं मंजिल पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, दी आत्महत्या की धमकी

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय पशु चोरों के गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 बदमाश घायल.

Ajit Sinha

करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में और अवैध संबंधों के विरोध में भाई ने अपनी बहन का गला घोट दिया-मौत -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x