Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

DHBVN ने डिजिटल माध्यम से ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है-पीसी मीणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज डिजिटल माध्यम से बिजली बिलों के भुगतान को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं द्वारा अपने बिजली बिलों का डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर निगम द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पी. सी. मीणा ने आज मुख्यालय में बताया कि इस योजना के तहत निगम क्षेत्र के प्रत्येक ऑपरेशन उपमंडल में प्रत्येक तिमाही पर पांच चयनित ग्रामीण उपभोक्ताओं को 2100 रुपये प्रति उपभोक्ता प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सम्बन्धित उपमंडल अधिकारी/ऑप्रेशन चयनित उपभोक्ताओं को सार्वजनिक रूप से गांव के स्कूल, चौपाल , पंचायत घर में पुरस्कार राशि का वितरण पारदर्शी तरीके से करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रोत्साहन योजना में केवल वही ग्रामीण बिजली उपभोक्ता पात्र होंगे, जिन्होंने अपने नवीनतम बिजली बिल का भुगतान किसी भी डिजिटल माध्यम जैसे कि नेट बैंकिंग, भीम/यू पी आई, आर टी जी एस, एन ई एफ टी (BHIM/UPI, RTGS/NEFT), डेबिट/क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य भुगतान/पेमेंट एप के द्वारा किया हो। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी श्रेणी के उपभोक्ता उपरोक्त डिजिटल माध्यमों से अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के घर बैठे किसी भी समय अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप अथवा कंप्यूटर के द्वारा कर सकते हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं से भी अपील करता है कि बिजली बिलों का समय पर भुगतान करते रहें, जिससे उन्हें जुर्माने से छुटकारा मिलेगा तथा निगम उपभोक्ताओं के लिए और बिजली सुविधाएं देने में सक्षम होगा।प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने व उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति वचनबद्ध है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अब डिपो होल्डरों के पास होगा सुपर -फ़ास्ट 5-जी “पीओएस डिवाइस” : उपमुख़्यमंत्री

Ajit Sinha

पिछले साल फरीदाबाद में हुई एक हत्या के एक आरोपित को गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की अपील – प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक मां के नाम लगाए एक पेड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x