Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: राज्य के सभी पुलिस थानों व चौकियों में आगामी 1 अप्रैल, 2022 तक लगेंगे सीसीटीवी कैमरे-अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय मार्गों व राज्य के राजमार्गों पर भारी वाहनों के लिए एक लेन ड्राइविंग को दुरूस्त किया जाएगा ताकि छोटे व मध्यम वाहनों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और धुंध में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सकें।  उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पुलिस थानों व पुलिस चौकियों में आगामी 1 अप्रैल, 2022 तक सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगें। श्री विज आज यहां पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा में से गुजरने वाले राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गो पर भारी वाहनों जैसे कि ट्रक इत्यादि की ड्राइविंग को एक लेन में सुनिश्चित किया जाए और इस नियम का पालन नही करने वालों का चालान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजमार्गों पर नो-पार्किंग एरिया में खड़े भारी वाहनों का विशेष ध्यान रखें तांकि कोहरे में जान व माल की हानि को रोका जा सके । बैठक में गृह मंत्री ने ट्रैफिक पुलिस की आईजी श्रीमती राजश्री सिंह को निर्देश दिए कि राजमार्गों पर ट्रैफिक से संबंधित विभिन्न चिन्हों के बोर्ड  लगाए जाएं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों।विज ने कहा कि हमें लोगों को सेफ ड्राइविंग के लिए तैयार करना होगा ताकि लोग सुरक्षित वाहन चलाएं और सुरक्षित रहेें। उन्होंने कहा कि लोगों को ट्रैफिक से संबंधित शिक्षित करना होगा, इसी कड़ी में पुलिस अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि पिछले पांच साल से प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में ड्राइविंग सेंस से संबंधित लाखों स्कूली बच्चों को ड्राइविंग की शिक्षा दी जा रही है ताकि आने वाली पीढ़ी को ड्राइविंग सेंस से संबंधित कोई परेशानी न हों।

Related posts

वीवीआइपी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा पुलिस के द्वारा अत्याधुनिक टैब का रोहतक में  किया विमोचन 

Ajit Sinha

25 मार्च को सोनीपत में ‘पर्दाफाश रैली’ और 2 अप्रैल को यमुनानगर में ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम करेगी कांग्रेस -हुड्डा

Ajit Sinha

राहुल गांधी की पदयात्रा में आज तड़के फिरोजपुर झिरका के रास्ते हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान ने किया स्वागत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x