Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: महिला सशक्तिकरण का संदेश देती हरियाणा पुलिस की ‘जागृति यात्रा‘

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरु की गई साइकिल रैली ‘जागृति यात्रा‘ सफल साबित हो रही है। लॉन्च के बाद से पहले 10 दिनों में विभिन्न जिलों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 2000 से अधिक महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित एवं जागरूक किया गया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि डीजीपी हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा साइकिल रैली को 15 नवंबर को पंचकूला से झंडी दिखा कर रवाना किया गया था। जिसने अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित हरियाणा के 10 जिलों में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को संदेश देते हुए हुए 440 किलोमीटर की दूरी तय की है।जागृति यात्रा के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि अभियान में भाग लेने वाली 16 पुलिस महिला साइकिल चालकों का इन जिलों में आयोजित विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने वाली महिलाओं और लड़कियों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से, महिला साइकिल चालकों द्वारा महिला अधिकार एवं उनके खिलाफ अपराध की रोकथाम, अपराध की सूचना पुलिस को देने के बारे में जागरूक करते हुए दोषियों के खिलाफ विभिन्न एजेंसियों की भूमिका के बारे में भी बताया जा रहा है। ‘जागृति यात्रा‘ आने वाले महीने में हरियाणा के शेष 12 पुलिस जिलों को कवर करेगी, जिसके बाद 10 दिसंबर 2021 को हरियाणा पुलिस मुख्यालय में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, हरियाणा पुलिस की इन महिला साइकिल चालकों ने ऐसे अनूठे तरीके से महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के उद्देश्य को बढ़ावा देने का फैसला किया है।

Related posts

पलवल: एटीएम जालसाजों के गिरोह का पर्दाफाश, 91 एटीएम व पेटीएम स्वाइप मशीन बरामद

Ajit Sinha

गुरूग्राम अस्पताल का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर किया गया – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x