Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद- पलवल को सडक़ परिवहन के जरिए देश भर में जोडऩे का चल रहा काम-राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पलवल के होशंगाबाद पहुंचे विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला एवं केहर सिंह रावत, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद और पलवल को देश दुनिया के नक्शे पर जोड़ने का काम तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में योजना भी हम बनाते हैं और नारियल भी हम ही फोड़ते हैं। इसकी नजीर आप चालू विकास कार्यों के मामले में देख सकते हैं। 

नागर ने कहा कि दिल्ली मुंबई कॉरिडोर के माध्यम से फरीदाबाद पलवल पूरे देश से जुड़ जाएंगे। जिसके बाद लोगों का रुख फरीदाबाद के प्रति बदल जाएगा।उन्होंने कहा कि यमुना मंझावली पर बन रहे पुल के बाद यूपी के साथ आना जाना सरल हो जाएगा। इसके साथ ही यमुना पर ही दो और पुलों को मंजूरी मिल गई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की परेशानियों को पहले ही हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि थोड़े ही दिनों पर पूरे राजमार्ग पर नॉन स्टॉप परिवहन शुरू हो जाएगा। इससे पहले हमारी सरकार ने केएमपी और केजीपी का तोहफा जनता को दे ही दिया है।  नागर ने कहा कि फरीदाबाद को गुरुग्राम से मेट्रो द्वारा जोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब हरियाणा के जिलों की आपस की दूरी घट रही है वहीं एनसीआर के साथ जुड़ाव और गहरा हो रहा है। इस अवसर पर होशंगाबाद से महेश सरपंच, पार्षद उम्मीदवार नरेश, अत्री नागर, अमन नागर, भाजयुमो कोषाध्यक्ष हितेश पलटा, नितिन नागर, वीरेंद्र भगत जी, देशराज सरपंच, अमित भवाना, इंद्री से मोहम्मद इकबाल, बृजलाल सोहना, धर्मपाल, राजबीर, रमेश, जगदीश, बिजेंद्र नंबरदार, कमरावली से सरपंच यशपाल, सुंदर, डॉ दिनेश असावटा, संदीप आदि मौजूद रहे। 

Related posts

कांग्रेस ने किया “घर-घर कांग्रेस” अभियान शुरू करने का ऐलान

Ajit Sinha

फरीदाबाद डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने लगभग 38 एकड़ भूमि पर विकसित दो अलग -अलग अवैध कॉलोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

डीटीपी इंफोर्स्मेंट का पीला पंजा गांव कौराली व बदरौला के अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों पर जमकर चला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x