Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने भी बड़ा फैसला पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले वेट में की कमी, अब पेट्रोल और डीजल 12 रूपए हुआ सस्ता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में कमी किए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में डीजल व पेट्रोल पर लगने वाले वैट की दरों में कटौती की है । इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वैट की दरें कम किए जाने से पेट्रोल व डीजल दोनों की कीमतों में 12 रुपये प्रति लीटर की कमी हो गई है । वैट में कमी की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया-

दीपावली के अवसर पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी की घोषणा की है, उसे आगे बढाते हुए हरियाणा सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल व डीजल में वेट को कम कर दिया है । अब पूरे हरियाणा प्रदेश में पेट्रोल एवं डीज़ल, दोनों 12 रु प्रति लीटर सस्ते हो जाएँगे।गौरतलब है कि दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 5 रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को 10 रुपये घटाया था। केंद्र सरकार के निर्णय के बाद हरियाणा सरकार द्वारा वैट कम किए जाने के निर्णय से जनता को बड़ी राहत मिली है ।

Related posts

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने नूंह में जल अभिषेक यात्रा से पहले सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

Ajit Sinha

फरीदाबाद डीसी यशपाल ने आज पहले घोषित 41 कंटेनमेंट जोन के अलावा 18 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं, कौन से कौन एरिया हैं, देखें ,

Ajit Sinha

फरीदाबाद में शहरी ढांचे को नया आयाम देंगे कन्वेंशन सेंटर और बस डिपो प्रोजेक्ट : डी.एस ढेसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x