Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: छेडछाड से परेशान व आहत होकर खुदखुशी करने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के मामले में तीन आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: छेडछाड से परेशान व आहत होकर खुदखुशी करने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने नाबालिग आरोपित बालक को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया हैं, जबकि दो आरोपितों को गहन पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। 
एसएचओ उदयभान ने बताया कि गत 1 नवंबर को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि छात्रा को परेशान करने वाले शख्स  दयानंद स्कूल के पास मौजूद है, जोकि कहीं बाहर जाने की फिराक हैं। सूचना मिलते ही भवनकुंड चौकी इंचार्ज एसआई विनोद के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया गया और दोनों आरोपित लड़कों  को पकड़  कर लिया गया। पूछताछ में लड़कों  ने अपना नाम सागर, निवासी माता वाला मोहल्ला व शीशपाल उर्फ भटला बताया तथा आज वारदात में संलिप्त तीसरे आरोपित को दयानंद स्कूल से ही अरेस्ट  कर लिया जो नाबालिग  बालक है। गौरतलब है कि गुप्ता गंज बाजार निवासी छात्रा नीतिका ने आरोपितों  से परेशान होकर 30 अक्टूबर की शाम को घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जिस संबंध में मृतका छात्रा के पिता विनोद कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। घटना का मुख्य आरोपित  दीपक है जो कि फिलहाल फरार है। पुलिस ने नाबालिग आरोपित  को पेश अदालत कर बाल सुधार गृह भेजा तथा  आरोपित  सागर व शीशपाल को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। जिनसे रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयोग मोबाइल बरामद व गहन पूछताछ कर उनके फरार साथी दीपक का पता लगाया जाएगा।

Related posts

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद की पांच गौशालाओं को प्रदान किए सहायता राशि के चेक।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद में चाकुओं से हमला कर सरेराह हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 10 आरोपितों को किया राउंडअप।

Ajit Sinha

सभी थाना, चौकी, क्राइम ब्रांच के प्रभारी तुरंत अवैध शराब की बिक्री रोके, वरना विभागीय कार्रवाई भुगतने को रहे तैयार-सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x