Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

ग्रीन फील्ड में आयोजित दिवाली मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल का बजा डंका, हजारों लोगों ने एक साथ लगाएं जिंदाबाद के नारे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जेएमडी ग्राउंड में आयोजित दिवाली मेले में दूसरे दिन फरीदाबाद के सांसद,विकास पुरुष व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का बजा डंका, एक साथ हजारों ने लोगों ने जोर जोर से लगाए कृष्ण पाल गुर्जर जिन्दा बाद के नारे। और इस नारे से पूरा का पूरा पंडाल कृष्णपाल गुर्जर के नाम से गूंज उठा। इस दौरान उनके पहुंचने पर ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना,महासचिव वी के टंडन, सदस्य तृप्ति टंडन, नूतन शर्मा, पारुल बाबा, सागर चौहान, सुमित्रा, विजय चावला, नरेश नरवान, रितेश ठाकुर, रमेश अरोड़ा, योगिंद्र तंवर , अनिल कुमार , अंकुर भड़ाना, राज अग्रवाल, विक्रम शर्मा व जितेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से गुलदस्ता भेँट कर स्वागत किया।

कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार सांय को दिवाली मेले में दीप प्रज्वलित कर मेले के पंडाल के साथ -साथ पूरे ग्रीन फील्ड कॉलोनी को रोशनी से नहला दिया। इस रोशनी में पंडाल में मौजूद हजारों लोगों के चेहरे एक साथ खिल उठे। उनका कहना हैं कि ये रोशनी उन घरों में अवश्य पहुंचनी चाहिए, जिसमें बीते दिनों किसी भी कारण से उनके घरों में अंधेरा छा गए हो। बीता हुआ वक़्त जिनका बहुत ज्यादा ख़राब गुजरा हो, उन्हें अवश्य कहना चाहते हैं कि बीते हुए कल की वजह से आज को जीना नहीं छोड़ना चाहिए, क्यूंकि जो आगे हैं उनका सम्मान करते हुए, अपने क़दमों को पूरी मजबूती प्रदान करके आगे की तरफ तेज गति बढ़ते रहना चाहिए। यही असली रोशनी का त्यौहार दीपावली होगी। उन्होनें यह भी कहा कि दीपावली त्यौहार को सभी लोग सावधानी पूर्वक और उत्साहपूर्वक बनाए। ग्रीन फील्ड कालोनी में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, क्यूंकि इस कॉलोनी में कुछ ऐसे लोग हैं जो आरटीआई लगा कर विकास में बाधा उत्पन्न करने का काम किया ।

इसके बाद आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने कहा कि जो लोग ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आरटीआई डाल कर बाधा डालने की कोशिश की, वह तो ख़ास तौर पर ग्रीन फिल्ड कालोनी के लगभग तीस हजार से अधिक निवासियों के दोस्त तो नहीं सकतें हैं। उन्होने साथ में यह भी कहा कि कृष्ण पाल गुर्जर के रहते हुए ग्रीन फील्ड के तीस हजार से अधिक निवासियों को विकास की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं हैं। जब भी ग्रीन फील्ड के निवासियों के ऊपर मुश्किलें आई हैं और वह लोग कृष्ण पाल गुर्जर से मिले, उनकी मुश्किलें वहीँ खत्म हो गई हैं।

वहीँ,क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा रात लगभग 10 बजे के बाद देर से पहुंची और उन्होनें कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों के सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती हूँ,आप सभी लोगों के सुख-दुःख का साथी हूँ, आपके बीच में रह कर आपकी सभी की समस्याओं का समाधान करना, अपने आप को भाग्यशाली समझती हूँ, देर से पहुंचने के लिए सभी लोगों से माफ़ी मांगती हूँ, और सभी को दीपावली त्यौहार की बहुत बहुत बधाई देती हूँ । आपके परिवार की सदस्य हूँ , आप जब भी याद करेंगें, आपकी बीच नजर आउंगी। आप सभी सदा मुस्कुराते रहे।

Related posts

महेंद्रगढ़ : तेज रफ़्तार एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, बाप -बेटी व भांजी की घटना स्थल पर ही मौत,गुस्साए लोगों ने लगाया जाम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला परिषद के 10 और पंचायत समिति के 60 वार्डो के मतदान मंगलवार को : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद :हिंदुत्व सभी का आदर करना, सभी के भले की कामना करना एवं सभी विचारों का सम्मान करना सिखाता है, आरएसएस

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x