Athrav – Online News Portal
हरियाणा

तेज रफ़्तार बेकाबू डंपर ने आज किसान आंदोलन से जुडी किसान महिलाओं को कुचला, तीन महिलाओं की हुई मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बहादुरगढ़, हरियाणा: एक तेज रफ्तार बेकाबू डम्पर ने आज सुबह लगभग छह सड़क के बीचोबीच डिवाइडर पर बैठी किसान प्रदर्शनकारियों से जुडी 6 महिला किसानों को कुचल दिया। जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिला किसान घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई हैं। इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई हैं और इस हादसे के मामले में पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई हैं।

खबर के मुताबिक झज्जर रोड पर, फ्लाई ओवर के नीचे रोड पर के डिवाइडर पर किसान आंदोलन से जुडी लगभग आधा दर्जन महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थी कि अचानक एक तेज रफ़्तार डंपर ने बेकाबू होकर उस डिवाइडर पर चढ़ गई जहां ये आंदोलन कारी किसान महिलाएं बैठी थी, ये सभी उस डम्पर की चपेट में आ गई जिनमें तीन किसान महिलाएं की मौके पर मौत हो गई। बताते हैं कि तीन किसान महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। खबर के अनुसार ये सभी किसान महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली हैं। मौके पर इस वक़्त भारी पुलिस बल एतियातन मौजूद हैं और आगे की कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद: जनता की आवाज उठाने का हर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ का कार्यालय व घर नगर निगम ने किया सील।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: आगामी 27 दिसम्बर को तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगरपालिकाओं के चुनाव होंगें – चुनाव आयुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हल्का पटवारी व निजी सहायक रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x