Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लड़की को प्यार के जाल में फंसा कर अवैध संबंध का वीडियो बना, वायरल करने की धमकी देने वाले शख्स को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला थाना एनआईटी की टीम ने आज एक आरोपित द्वारा एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के जुर्म में एक शख्स को अरेस्ट किया है।अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अश्वनी  है जो उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है। बीते 04 सितंबर को आरोपित के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में मुकदमा दर्ज है जिसमें पीड़िता ने बताया कि वह फरीदाबाद की रहने वाली है और नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है।

2 साल पहले उसकी दोस्ती आरोपित  अश्विनी के साथ उसी कंपनी में हुई थी जिसमें आरोपित ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर ली। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपित नशा करने का आदी है, तो उसने आरोपी से मिलना जुलना बंद कर दिया जिस पर आरोपित  ने लड़की की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की जिसके आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपित  की तलाश शुरू की गई। थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर माया ने टीम गठित करके आरोपित की धरपकड़ के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की परंतु आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रहा था। इसके पश्चात कड़ी मशक्कत करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित को गत 25 अक्टूबर 2021 को मेरठ से अरेस्ट कर लिया और उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जिसमें उससे उसका फोन बरामद किया गया जिसमें उसने लड़की  की फोटो व वीडियो रिकॉर्ड की थी। पूछताछ पूरी होने में बरामदगी के पश्चात आरोपित को अदालत में  पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: क्लर्क परीक्षाओं के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू : जिलाधीश विक्रम सिंह

Ajit Sinha

कानपुर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर की ताबड़ तोड़ फायरिंग, डीएसपी, सीओ सहित 8 शहीद हुए।

Ajit Sinha

सेक्टर -9 पुलिस व एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने आज एक क्लब की छापेमारी, अवैध रूप से पडोसी जा रही शराब, गिरफ्तार -वीडियो देखें। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x