Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

चंडीगढ़: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं- स्वास्थ्य मंत्री अनिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व राज्य के सभी सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने संबंधित जिलों में उपायुक्त, शहरी स्थानीय विभाग तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं तथा साथ ही सघन फोगिंग पर बल दें। विज आज यहां वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के सभी सिविल सर्जन अधिकारियों के साथ डेंगू तथा कोविड वैक्सीनेशन इत्यादि पर समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हमें डेंगू की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे और विशेष प्रयास करने होंगे क्योंकि डेंगू के मामले लगातार बढ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय करना होगा और ये टीमें लगातार लार्वा की जांच करें तथा दवाई इत्यादि का छिडकाव करने पर भी बल दें। विज ने कहा कि हमें डेंगू के मामलों को कम करने के पूरे प्रयास करने होंगे ।  क्योंकि लक्षण वाले अभी तक 60 प्रतिशत तक टेस्ट में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं । इसी प्रकार, उन्होंने डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स देने के संबंध में आई नई गाइडलाइन्स का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने प्लेटलेट्स के बारे में नई गाइडलाइन्स जारी की है जिसे जल्द ही संबंधित अधिकारियों व डॉक्टरों के साथ साझा किया जाएगा। इसी प्रकार, उन्होंने कोविड संक्रमण के संबंध में भी दिशा निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि कोविड की वैक्सीनेशन में तेजी लाएं और विशेषतौर पर दूसरी डोज लगाने के लिए दूसरी डोज के पात्र लोगों से संपर्क साधें और उन्हें वैक्सीनेट करने का काम करें। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजीव अरोडा ने स्वास्थ्य मंत्री को आश्वासन देते हुए कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष बल दिया जाएगा और साथ ही कोविड के टीकाकरण में तेजी लाते हुए दूसरी डोज लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस अवसर पर एनएचएम के मिशन निदेशक  प्रभजोत सिंह, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ वीना सिंह तथा निदेशक डॉ उषा गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 15 नए जिला अध्यक्षों के साथ जेजेपी संगठन में बड़ा बदलाव।

Ajit Sinha

नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल ने आज अपने कार्यालय में अधिकारीयों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनावों में मिली जीत की मनाई ख़ुशी, 2019 का चुनाव जीतेंगें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x