Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सिविल अस्पताल बादशाह खान की 70 वर्ष पुरानी पानी की कंडम घोषित हुई टंकी भरभरा कर गिर गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सिविल अस्पताल बादशाह खान की 70 वर्ष पुरानी पानी की कंडम घोषित हुई टंकी आज सुबह 8.20 मिनट पर भरभरा गिर गई। इस टंकी के गिरने से  नजदीक के सीपीडब्लयूडी के कार्यालय की दीवार भी टूट गई। गनीमत रही की इस घटना में किसी भी शख्स के जान का कोई नुकसान नहीं हुआ पर संबंधित विभाग की लापरवाही दर्शाता जरूर हैं, इसके लिए जिला प्रशासन सम्बन्धित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।  

भारत से अलग होकर पाकिस्तान बनने के बाद फरीदाबाद पहुंचे पुरुषार्थी समाज के लोगों ने कड़ी मेहनत कर वर्ष 1951 में बादशाह खान सिविल अस्पताल का बनाया था। उस अस्पताल का शुभारंभ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने किया। अस्पताल परिसर में पीने के पानी स्थापित टंकी को पीडब्ल्यूडी विभाग ने कुछ वर्ष पहले कंडम घोषित कर दिया। आज सुबह 8.20 मिनट पर यह पानी की टंकी खुद ब खुद ढह गई। शुक्र है उस वक्त वहां से कोई गुजर नहीं रहा था। गौरतलब है कि फरीदाबाद में एन.एच. एक, दो, तीन, चार, पांच, पुरानी प्रेस कॉलोनी, न्यू प्रेस कॉलोनी आदि क्षेत्रों में उस समय के प्रशासन ने पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से पानी की टंकियों का निर्माण करवाया था। समय के साथ-साथ यह टंकी कंडम घोषित कर दी गई, लेकिन उन्हें अभी तक तोड़ा नहीं गया था । जिस कारण एक-एक कर कई टंकियां खुद व खुद धराशायी हो रही है। इस ओर जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। एनआईटी क्षेत्र की पुरानी प्रेस कालोनी की पानी टंकी व नगर निगम नर्सरी बाग की टंकी अपने आप गिर गई। जबकि तिकोना पार्क, सेक्टर-11 पीडब्ल्यूडी कार्यालय व अन्य कई टंकियां गिरने के कारगर पर है। प्रशासन को जल्द से जल्द इन कंडम घोषित हुई टंकियों को गिरा देना  चाहिए, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय कर्मचारी यूनियन के नए प्रधान नरेश बैंसला बने

Ajit Sinha

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन के होने वाले चुनाव में प्रधान पद के लिए आकाश गुप्ता ने किया नामांकन दाखिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एसएसबी अस्पताल ने जटिल एवं दुर्लभ वैस्कुलर सर्जरी कर 19 वर्षीय युवक का जीवन बचाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x