Athrav – Online News Portal
मनोरंजन हरियाणा

फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड मनिका श्योकंद बनी हरियाणा की गुडविल एंबेसडर, सीएम मनोहर लाल ने सौंपा नियुक्ति पत्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया-2021 मनिका श्योकंद को हरियाणा सरकार ने जल संरक्षण अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने आज हरियाणा निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में सुश्री मनिका श्योकंद को नियुक्ति पत्र और एग्रीमेंट सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना समय की मांग है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जैसे समय को कीमती माना जाता है,उसी तरह जल भी बेहद कीमती है। उन्होंने मनिका को इस अभियान के लिए आगे आने पर बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने मनिका को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। जल संरक्षण अभियान की गुडविल एंबेसडर नियुक्त की गई मनिका श्योकंद हरियाणा के जींद जिले के उचाना की मूल निवासी हैं और इन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

किसान की बेटी हूं, जल संरक्षण का महत्व जानती हूं – श्योकंद
  
मनिका श्योकंद ने कहा कि मैं किसान की बेटी हूं और जल संरक्षण के महत्व को समझती हूं। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा सरकार की जल संरक्षण की योजनाओं से बेहद प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अन्य विरासतों की तरह जल को भी एक विरासत के रूप में मानने की सोच ने मुझे बेहद प्रभावित किया है।हरियाणा सरकार की इसी सोच से प्रभावित होकर उन्होंने इस नेक काम में सहयोग करने के लिए एम्बेसडर के रूप में काम करने का ऑफर दिया था।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मुझे जल संरक्षण अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया जाना, मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं हमेशा से पर्यावरण संरक्षण की समर्थक रही हूं। हरियाणा सरकार ने मुझे जल संरक्षण अभियान के लिए नियुक्त किया, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करती हूं। इस अवसर पर मनिका के माता-पिता भी मौजूद रहे।इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  डीएस ढेसी, हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, उप प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, सिंचार्ई विभाग के इंजीनियर इन चीफ सतबीर कादियान सहित सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा: दिव्यांग व गर्भवती महिला कर्मचारियों को 50 प्रतिशत तक ना बुलाने के आदेश को तुरंत वापिस लेने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

बेटे और पोते के साथ कुछ इस अंदाज में दिखे अमिताभ, देखें वायरल तस्वीर में

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव: मतदान बढ़ाने के लिए ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x