Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: विभिन्न किसान संगठनों से 19 सितंबर को राज्य स्तरीय कमेटी से सदस्य करेंगे बातचीत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा सरकार द्वारा  दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों व विभिन्न किसान संगठनों से बातचीत करने के लिए राज्य स्तर पर एक समिति का गठन पिछले दिनों किया गया। इसी कड़ी में दिल्ली सीमा के साथ लगते हुए रास्ते को खुलवाने के लिए आगामी 19 सितंबर को प्रात: 11 बजे किसान संगठनों की एक बैठक कॉन्फ्रेंस हॉल डीसीआरयूएसटी, मुरथल में बुलाई गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सोनीपत जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में राज्य स्तरीय हाई पावर कमेटी के सदस्य विभिन्न किसान संगठनों के साथ रास्ता खुलवाने के लिए बातचीत करेंगे। इस बैठक में विभिन्न 43 किसान संगठनों के पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनो हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने बताया था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करने के लिए दिल्ली सीमा पर रास्ता खुलवाने हेतू गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय हाई पावर कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में डीजीपी, एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) और कई अन्य अधिकारी भी शामिल है।

Related posts

फरीदाबाद : ओडीएफ,पब्लिक-पोर्टेबल-कम्युनिटी टॉयलेट, पोलेथिन मुक्त व स्वछता अभियानो पर भी तेजी से कार्य करने।

Ajit Sinha

जेजेपी की रैलियों में उमड़ रहे जन सैलाब ने दिखा दिया अब किसान-कमेरे के हाथ में चंडीगढ़ की चाबी: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई:मुठभेड़ में विजय सैनी हत्याकांड के आरोपित संजय बिरधाना के करीबी सहयोगी एवं राइट हैंड इंद्रपाल मारा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x