Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

हॉकी कोच पीयूष दुबे का होगा नागरिक अभिनंदन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिले कांस्य पदक के सूत्रधार कोच प्रिंस दुबे का गुरुग्राम में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। सोहना चौक स्थित सिद्धेश्वर स्कूल मैं आयोजित होने वाले इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन जिंदल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।दस सितम्बर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रिंस पीयूष दुबे के अभिनंदन समारोह में खेल जगत से जुड़े अनेक लोग सम्मलित होंगे। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघ चालक जगदीश ग्रोवर ने बताया टोक्यो ओलम्पिक में भारत के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से देश का गौरव बढ़ाया है।

41 वर्षों के बाद भारतीय हॉकी टीम को भी कांस्य पदक मिला है। यह खेल जगत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत वर्ष को गौरवान्वित करने वाला है। इससे चहुँ ओर उत्साह का माहौल है। उनके अनुसार यह ठीक है कि खिलाड़ियों की प्रतिभा व जितने के जज्बे के कारण मैडल प्राप्त हुआ है। लेकिन कोच की इस जीत में बड़ी भूमिका रहती है। पर्दे के पीछे इस जीत के असल सूत्रधार कोच ही होते हैं। इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संपर्क विभाग ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच प्रिंस पियूष दुबे का गुरुग्राम में नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सोहना चौक स्थित सिद्धेश्वर स्कूल में दस सितम्बर को सांय 6 बजे आयोजित होने वाले इस अभिनंदन समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

Related posts

गुरुग्राम में ‘चाय चौपाल’ में नारी शक्ति का सम्मान

Ajit Sinha

डीएवी स्कूल संस्था के नेशनल गेम्स में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के छात्रों ने लहराया परचम।

Ajit Sinha

12 वर्षीय भांजी का अपहरण कर 25 लाख की फिरौती बहन- जीजा से मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x