Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 48 ने आज कुख्यात अपराधी संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली की पटियाला कोर्ट से ट्रांजिस्ट रिमांड पर लिया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच-48 की टीम ने आज संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली की पटियाला कोर्ट से ट्रांजिस्ट रिमांड पर लिया हैं। रिमांड के दौरान आरोपित से की जाएगी पूछताछ। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक बीते 1 फरवरी 2020 को गुरुग्राम पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को फरीदाबाद कोर्ट से गुरुग्राम ले जाया जा रहा था। रास्ते में गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड पर  हनुमान मंदिर के पास आरोपित संदीप के साथियों ने मिल कर कैदी वैन पर फायरिंग करते हुए संदीप को छुड़ाकर ले गए थे जिसमें एक पुलिसकर्मी को गोली भी लगी थी। उपरोक्त मामला आरोपितों के खिलाफ थाना धौज में दर्ज किया गया था। 
 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने संदीप उर्फ काला जेठडी को पुलिस से छुड़ाने में शामिल आरोपी कपिल उर्फ निन्नी, नरेश उर्फ सेठी, धन सिंह, जोगिंदर, आशु, राजेश, प्रदीप उर्फ भोला, विकास उर्फ मिता उर्फ पहलवान, अंशुल, अरुण, मनजीत, ओम प्रकाश, कप्तान और रवि उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप उर्फ काला तभी से ही उपरोक्त मामले में फरार चल रहा था जिसको हाल ही में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपितों  ने एक स्कार्पियो चालक के पैर में गोली मार कर उसकी स्कॉर्पियो को लूटा था। पुलिस प्रवक्ता का ये भी कहना हैं कि आरोपित संदीप उर्फ काला को फरीदाबाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा रिमांड के दौरान आरोपित  से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: डॉ. मेहा शर्मा ने संभाला जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कार्यभार

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अरावली संरक्षण बिल में संशोधन किया तो सरकार के खिलाफ होगा बड़ा जनांदोलन ,संतोष नगर में सुनीं कालोनीवासियों की समस्याएं : ललित नागर

Ajit Sinha

फिल्म बंटी और बबली की तर्ज पर, लुभावने वादे, मुनाफे का लालच देकर 150 करोड़ ठगने वाले फारार दंपति दो साल बाद अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x