Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव सतोई में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की दही-हांडी की आड़ में खेली गई खुनी खेल, शख्स की गोली मार कर हत्या, दो अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दही- हांडी चढ़ाने के सनसनी खेज विवाद में हुई हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच- 65 ने मामले के मुख्य आरोपित नरवीर उर्फ सोनू और उसके चाचा तेजपाल को अरेस्ट कर लिया हैं।  

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक बीती रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में पड़ने वाले गांव सोतई के अंदर मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक भूपेंद्र के पिता धर्मेंद्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा भूपेंद्र वृंदावन से दही -हांडी लेकर आया था और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गांव के मंदिर में इसे चढ़ाना चाहता था। रात्रि करीब 12:30 बजे जब वह मंदिर में मटकी चढ़ाने अपने परिवार के साथ पहुंचे तो वहां पर सरपंच कंवरपाल उर्फ भोली व उसका लड़का नरवीर उर्फ सोनू, कंवरपाल का भाई ओम प्रकाश उर्फ बब्बर, दूसरा भाई तेजपाल और उसका बेटा नवीन, चंद्रभान, रोहित राणा, योगेश, लेख, सूर्य देव, तथा मनोज भी वहां पर मौजूद थे।

आरोपित नरवीर उर्फ सोनू के पास पिस्तौल तथा उसके साथियों में किसी के पास फरसा, किसी के पास रॉड तो किसी के पास लाठी डंडा था। आरोपित पक्ष के चंद्रभान ने पीड़ित पक्ष के साथ गाली- गलौज की तथा उससे कहा कि आज वह उसे सभी पुरानी लड़ाइयों का मजा चखाएगा और पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। काफी देर तक बहस बाजी के पश्चात पीड़ित पक्ष ने आरोपित पक्ष से लड़ाई ना करने की विनती की और वहां से जाने लगे। जाते समय पीड़ित पक्ष के धर्मेंद्र का बेटा भूपेंद्र सबसे पीछे चल रहे थे। आरोपितों भूपेंद्र के मुंह पर हाथ रख लिया और उसे उठाकर मंदिर के पीछे खेतों में ले गए और वहां पर उसके साथ मारपीट की। इसी मारपीट के दौरान आरोपित नरवीर उर्फ सोनू ने भूपेंद्र पर फायर कर दिया। पीड़ित धर्मेंद्र ने जैसे ही गोली की आवाज सुनी तो वह भूपेंद्र को बचाने के लिए उसकी तरफ भागे। भूपेंद्र को बचाने की कोशिश में आरोपितों ने पीड़ित पक्ष के अन्य व्यक्तियों के साथ भी लाठी डंडों से मारपीट की। भूपेंद्र को गोली मारकर के पश्चात आरोपित पक्ष पीड़ित पक्ष को धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इलाज के लिए पीड़ित भूपेंद्र को एक  निजी  अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक भूपेंद्र के पिता धर्मेंद्र की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में आरोपितों  के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच, सेक्टर – 65 के प्रभारी रविंद्र सिंह की टीम ने सरगर्मियों से अपराधियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस जांच के दौरान आरोपितों  की धरपकड़ के लिए कई जगह  छापेमारी की  और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के पश्चात पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई की आरोपित बल्लबगढ में स्थित एसएमएस  हॉस्पिटल में भर्ती है।  सूचना के आधार पर पुलिस टीम हॉस्पिटल पहुंची जहां पर पता चला कि आरोपित रात के प्रकरण की चोट के कारण अस्पताल में भर्ती है।आरोपित की निगरानी के लिए अस्पताल में पुलिस कर्मी नियुक्त किए गए हैं उपचार उपरांत आरोपित को हत्या के मामले में अरेस्ट करके पूछताछ की जाएगी । इस मामले में आरोपित  सोनू के चाचा तेजपाल को भी अरेस्ट  किया गया है पूछताछ की जा रही है उसके बाद आरोपित  के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई  की जाएगी। पोस्टमार्टम उपरांत दाह संस्कार के लिए शव को परिजनों के हवाले किया गया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपित  की पुलिस द्वारा जल्द अरेस्ट  किए जाएगें।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम की खोली पोल,जलभराव में बंद गाड़ियों को खींचते हुए नजर आए लोग-देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 14 एचपीएस अधिकारियों को एएसपी के पद पर पदनामित कर पोस्टिंग व तबादले के आदेश जारी किए हैं

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हर जिले को 50 लाख रुपये जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x