Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

चंडीगढ़: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने एक ही दिन में 5 मेडल जीत कर दिया कमाल -अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में आज श्री कृष्ण  जन्माष्टमी के दिन भारत के खिलाड़ियों ने एक ही दिन में 5 मेडल जीत कर कमाल कर दिया है। विज ने ट्वीट किया कि “आज जन्माष्टमी के दिन टोक्यो पैराओलंपिक्स में भारत ने एक ही दिन में 5 मेडल, जिसमें दो गोल्ड जीतकर कमाल कर दिया । सबको हार्दिक शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा कि आज पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने 5 मेडल जीतकर कमाल किया है और इन 5 मेडल में से दो गोल्ड मेडल खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं। इस मौके पर उन्होंने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं अपनी ओर से प्रेषित की है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी देश के खिलाड़ियों ने कमाल किया था और 7 मेडल जीते थे जिसमें से एक गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जीता था, जबकि दो रजत पदक तथा चार कांस्य पदक देश के खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में हासिल किए थे

Related posts

नगर निगम कमिश्नर सोनल गोयल  ने आज राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: छात्रों को अब बस -पास सुविधा 150 किलो मीटर तक मिलेगी : असीम गोयल

Ajit Sinha

25 हजार का इनामी अपराधी अरेस्ट: गैंगस्टर एक्ट, हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी के 25 से भी अधिक मामले दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x