Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: नूंह में दर्ज जबरन धर्मांतरण मामले में आरोपी अबु बकर और सहजाद को पुलिस ने किया अरेस्ट, एसटीएफ गठित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री  अनिल विज ने कहा कि नूंह में दर्ज जबरन धर्मांतरण मामले में आरोपित  अबु बकर और उसके साथी सहजाद को पुलिस ने अरेस्ट  कर लिया है और जबरन धर्मातंरण मामले की तहकीकात के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गठित कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रोजका मेव पुलिस थाना में मनोज नाम के व्यक्ति ने 21 अगस्त, 2021 को एफआईआर दर्ज कराई कि अबु बकर ने उसका जबरन धर्मांतरण करवाया है।

इसी प्रकार, 22 अगस्त, 2021 को देवेन्द्र नामक व्यक्ति ने भी नूंह के पुलिस थाना सिटी में एफआईआर दर्ज कराई कि अबु बकर व उसके साथी द्वारा उसका भी जबरन धर्मातंरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि ये दोनों ही मामले अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को स्थानांतरित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन मामलों को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है जो इन मामलों व इससे जुडे़ मामलों की पूरी तहकीकात करेगी। उल्लेखनीय है कि सीआईडी व केन्द्रीय एजेंसी भी इन मामलों में अपनी जांच कर रही हैं।

Related posts

नाबालिग लड़की से बलात्कार कर प्रेग्नेंट करने के दो आरोपी मालिक व नौकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

2 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है – दीपेंद्र

Ajit Sinha

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 616 करोड़ रुपये की लागत से होडल-नूंह-पटौदी-पटौदा मार्ग को 4-लेन बनाने की प्रदान की स्वीकृति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x