Athrav – Online News Portal
नोएडा

ऑनलाइन कंपलीशन सर्टिफिकेट सॉफ्टवेयर के लिए सीईओ नोएडा ने लॉन्च किए दो नए सॉफ्टवेयर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट  
नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली में बदलाव कर ऑफलाइन सिस्टम को ऑनलाइन बनाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी दो मुख्य सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। ऑनलाइन कंपलीशन सर्टिफिकेट सॉफ्टवेयर के अलावा छात्रों को नोएडा प्राधिकरण तथा एनएमआरसी में इंटर्नशिप देने के लिए का प्रोग्राम शामिल है.नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में मुख्य कार्यपालक रितु माहेश्वरी ने दोनों ही योजनाओं की विधिवत लॉन्चिंग की इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे इस अवसर पर रितु माहेश्वरी ने कहा कि इससे प्राधिकरण की कार्यशैली में पारदर्शिता बढ़ेगी और काम में तेजी आएगी। 

नोएडा के सेक्टर-6 में स्थित प्राधिकरण कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन सीईऑ ऋतु महेश्वरी दो सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया.  इसमें से पहला सॉफ्टवेयर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए समर्पित है.इसके तहत शिक्षा के क्षेत्र में अभ्यर्थियों के शैक्षिक और करियर विकास को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण कार्यालय और नोएडा मेट्रो में इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा.यह कार्यक्रम दोनों कार्यालय में अलग संचालित होगा।   सीईओ रीतू माहेश्वरी ने बताया कि नोएडा अथॉरिटी व नोएडा रेल कॉर्पोरेशन के द्वारा  इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई हैं जिसमें कल से फार्मो को उपलब्धता शुरू हो जाएगी।   वही इस इन्टर्नशिप के लिए प्रत्येक वर्ष 800 बच्चे फार्म भर सकेंगे।   जिसके लिए बहुत ही मामूली शुल्क रखा गया हैं, वही इस इन्टर्नशिप प्रोग्राम में इंजीनियरिंग, प्रोग्राम,प्लॉनिंग, फाइनेंस, एच आर,के साथ साथ कई अन्य ट्रैनिंग दी जाएगी. वही यह इंटर्नशिप प्रोग्राम वो सभी छात्र ले सकेंगे जिन्होंने बीटेक, बीकॉम, एमबीए व डिप्लोमा किया हुआ हैं। इसके साथ ही सीईओ ऑनलाइन कंपलीशन सर्टिफिकेट सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। इससे शहर के उद्यमियों और निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक कंपलीशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी करने के लिए यह व्यवस्था सिर्फ औद्योगिक और आवासीय भूखंडों में लागू थी.लेकिन इसे अन्य विभागों में भी लागू किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण का शुभारंभ होगा.सीईओ ऋतु महेश्वरी ने कहा, नोएडा प्राधिकरण लोगों की सुविधाओं और सहूलियत के लिए समर्पित है.  तकनीकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में ऑनलाइन कंपलीशन सर्टिफिकेट सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया गया है। इससे सभी विभागों में पारदर्शिता बढ़ेगी, काम में तेजी आएगी। साथ ही खरीदारों और संबंधित लोगों को अथॉरिटी ऑफिस आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।   वह अपनी सुविधानुसार घर से ही कंपलीशन सर्टिफिकेट हासिल कर सकेंगे। 

Related posts

कार गैरेज में लगी भीषण आग, कई कारें जलकर हुई खाक

Ajit Sinha

अदानी कौनएक्स डाटा सेंटर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी भयंकर आग

Ajit Sinha

अपहरण किए गए होटल मालिक के 15 वर्षीय बेटे का शव बुलंदशहर के नहर में मिला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x