Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर के पांच शार्प शूटर व 1.10 लाख रुपये के इनामी बदमाशों को हथियारों सहित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने दिल्ली के एक कुख्यात गैंगस्टर के पांच मोस्ट वांटेड शार्प शूटरों को सोनीपत जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 1.10 लाख रुपये के ये इनामी बदमाश एक पेट्रोल पंप को लूटने की साजिश रच रहे थे।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, सात कारतूस और दो चाकू भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ खागड़, रवि उर्फ डालडा, मनीष, रविंदर उर्फ बच्ची और अरविंद उर्फ नाहनू के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी के गिरोह के सदस्य हैं। विकास उर्फ खागड़ की गिरफ्तारी की सूचना पर 50 हजार रुपये और रवि व मनीष की गिरफ्तारी पर 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनकी गिरफ्तारी से हत्या और लूट की नौ वारदातों का खुलासा हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि अपराध जांच एजेंसी की एक टीम को गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि खरखौदा बाईपास के पास एक बंद पड़े ढाबे पर इकट्ठे हुए पांच हथियारबंद युवक किसी अपराध को अंजाम देने का षडयंत्र रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर पांचों आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, डीजीपी हरियाणा, पी.के. अग्रवाल ने कुख्यात गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की है। पांचों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

Related posts

फरीदाबाद: 3 वर्षीय मासूम बच्चे की सनसनीखेज हत्या के मामले में सौतेले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसीपी क्राइम करेंगे प्रेस कांफ्रेंस।

Ajit Sinha

गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की सौगात.

Ajit Sinha

हीरा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की मालिक महिला डाक्टर की मिलीभगत से नवजात बच्चे को बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, 13 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x