Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा:सीएम मनोहर लाल के छोटे भाई  गुलशन खट्टर का असामयिक देहांत हो गया है, दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई  गुलशन खट्टर का असामयिक देहांत हो गया है। वे 56 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री के छोटे भाई  गुलशन खट्टर को हृदयाघात के बाद दो दिन पूर्व गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। आज पंचकूला में हुए राज्यस्तरीय टोक्यो ओलंपिक 2020 पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ी सम्मान समारोह में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
 
गुलशन खट्टर अत्यंत ही सरल व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा सादा जीवन व्यतीत किया।  गुलशन खट्टर के दो पुत्र और एक पुत्री हैं और सभी शादीशुदा हैं। रोहतक के बनियानी गांव में स्थित अपनी कृषि भूमि पर वे स्वयं ही किसानी करते थे। उनके निधन पर उप मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष  रणबीर गंगवा, समस्त मंत्रिमंडल एवं विधायकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को सदगति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लोगों से निवेदन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां जारी एक सन्देश में कहा है कि मुझे यह सूचित करते हुए बड़े दु:ख की अनुभूति हो रही है कि मेरे अनुज गुलशन खट्टर का आज गुरुग्राम में देहावसान हो गया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मैं उनकी अंत्येष्टि में रोहतक में शामिल होने के बाद 14 अगस्त को चंडीगढ़ में और 15 अगस्त को फरीदाबाद में ध्वजारोहण के पश्चात दिल्ली में रहूंगा।  
उन्होंने कहा कि सभी से सादर प्रार्थना है कि एक स्थान पर ज्यादा संख्या में एकत्रित न हों एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने करोड़ों  रूपए  कीमत की 360 ग्राम हेरोइन के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सीट के लिए कल 25 मई को होगा मतदान।

Ajit Sinha

हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x