Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बदमाशों ने कार रोक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लड़के की हत्या,पुरानी रंजिश के कारण हत्या, हंगामा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव के बाहर पेरिफेरल अंडरपास के पास आधा दर्जन बदमाशों कार सवार युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए, घायल युवक को परिवार वालों ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजना चाहा लेकिन नाराज परिवार वालों ने पुलिस को शव नहीं दिया और घर में रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गाँव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दिया है।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी परिवार वालों को समझाने बुझाने के चार घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 

ये तस्वीर चक्रसैनपुर गांव के रहने वाले अमित भाटी की है जिसे  आधा दर्जन बदमाशों ने पेरि फेरल अंडरपास के पास घेर लिया। अमित स्विफ्ट कार में थे। पहले स्कार्पियों कार सवार बदमाशों ने उसकी कार को ओवरटैक कर रोक लिया और फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। और घायल होकर गिर गया। घायल अमित को परिवार वालों ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया।

अमित कि मौत का खबर मिलते गांव में हंगामा हो गया अमित के परिजनो ने आरोप लगाया कि अमित को पहले भी गोली मारी गई थी  दादरी पुलिस ने कई लाख रूपए  रिश्वत लेकर पुरानी वाली घटना में कारवाई नहीं की और उसका परिणाम यह हुआ कि गांव में युवक की हत्या हो गई। हत्या और हंगामे सूचना मिलते ही एसीपी नितिन कुमार,एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे और डीसीपी अभिषेक पहुंच गए।

गाँव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी परिवार वालों को समझाने बुझाने के चार घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।  एडीशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। युवक के परिवार से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर पुलिस टीम बना दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

दो भाइयों ने मिलकर अपने छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर, आगरा कैनाल में फेंक दिया और उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवा दी।

Ajit Sinha

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने पुलिस कर्मियों के लिए ‘हमेशा देखभाल करने वाला’ सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है।

Ajit Sinha

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे चार विदेशी नागरिकों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x