Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सेक्टर- 31 जलभराव का समाधान खोजें-डॉ. सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: सेक्टर-31 के निवासी एक घंटे की बारिश के बाद भी गंभीर जलजमाव का शिकार हो रहे हैं।  पिछले साल सेक्टर-31 और 40 के बीच, सेक्टर -31 और सेक्टर-30 के बीच रेन वॉटर ड्रेन का निर्माण लगातार चल रहा था। निवासियों को उम्मीद थी कि इस साल बारिश के मौसम में सेक्टर जल भराव से मुक्त हो जाएगा। लेकिन पिछले साल की तुलना में जलजमाव की स्थिति और खराब हो गई है।  यह कहना है डॉ. सारिका वर्मा, आम आदमी
पार्टी बादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष का। 

डॉ.सारिका वर्मा ने कहा इस साल केवल 2-3 दिन बारिश हुई लेकिन पानी की निकासी बंद होने के कारण बारिश का पानी नाली में जाने की बजाए सेक्टर की सड़कों पर और ग्रीन बेल्ट के पार्कों में खड़ा हो जाता है। लोगों को आने जाने में दिक्कत तो आती है ,साथ ही ठहरा हुआ पानी मच्छरों को पनपने में मदद करता है और डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलने से सेक्टर के लोगों की स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। 

मुद्दे को संयुक्त आयुक्त एमसीजी जोन 2 को डॉ. सारिका वर्मा, डॉ संगीता और प्रोफेसर डॉ कृष्णा द्वारा संबोधित किया गया। जितेन्द्र ने वादा किया है कि क्षेत्रवासियों को तत्काल राहत देने के लिए सेक्टर- 30 से राजीव चौक तक बारिश के पानी के नाले से गाद निकालने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने इस समस्या का दीर्घकालिक समाधान खोजने के लिए गुरुवार को क्षेत्र का दौरा करने की भी योजना बनाई है।

Related posts

मशरूम कंपोस्ट व प्रोडक्शन यूनिट लगाने पर मिलेगा 40 प्रतिशत का अनुदान : डीसी

Ajit Sinha

देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में हरियाणा के 8 शहरों का नाम, साफ हवा स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है – डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: सदाचार को स्थापित करने के लिए भ्रष्टाचार पर लगतार वार कर रहे हैं: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x