Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

आम आदमी पार्टी ने खोला पूर्व निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह और विधायक राकेश दौलताबाद के खिलाफ मोर्चा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:गुरुग्राम नगर निगम में सफाई का ठेका देते समय बरती गई भारी अनियमितताओं की जांच करने की मांग को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी की जिला इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष मुकेश डागर की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल से मांग की है कि इस ठेके को तत्काल प्रभाव से निरस्त कराते हुए तत्कालीन निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह और ठेकेदारों व विधायक राकेश दौलताबाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में आरोप लगाया है कि इस साल अप्रैल में छोड़े गए सफाई के टेंडर में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। निगम में पहले 4 जॉन होते थे लेकिन उन्हें बढ़ाकर 10 कर दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन निगमायुक्त विनय प्रताप ने ठेकेदारों व बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को लाभ पहुंचाने के लिए सफाई कर्मचारी की संख्या भी करीब 2000 से बढ़ाकर 3200 कर दी इसमें निगम पर करीब 46 करोड़ रुपए का अनावश्यक बोझ पड़ा है ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन निगम कमिश्नर विनय प्रताप ने अपने चहेतों को टेंडर दिलाने के लिए उन उन्हीं के हिसाब से नए नियम व शर्तें बनाई गई, ताकि मौजूदा ठेकेदारों को टेंडर देकर लाभ पहुंचाया जा सके।

वह इस टेंडर में अपने चहेतों को लाभ देने के लिए सर्विस चार्ज के रेट 2 % से बढ़ाकर 5 % कर दिए गए। रेट की वृद्धि में नगर निगम गुरुग्राम को 2 साल में लगभग 60 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होगा, जबकि रेटों को बढ़ाने की किसी भी ठेकेदार की कोई मांग नहीं थी ,आज भी पुराने रेटों पर कई एजेंसियां काम करने के लिए तैयार हैं इन 10 जोन के टेंडरों के कारण गुरुग्राम की जनता के द्वारा टैक्सों के रूप में दिए गए धन का बहुत ज्यादा दुरुपयोग किया जा रहा है। उपरोक्त टेंडरों मे 2 जोनो के टेंडर बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक व हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के चेयरमैन राकेश दौलताबाद की कंपनी मैं मैसेज आरके एंड कंपनी मेन पावर प्राइवेट लिमिटेड को करोड़ों रुपए के टेंडर दिए गए हैं।

भारतीय संविधान के लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के सेक्शन 9 ए के तहत सरकार का कोई भी प्रतिनिधि सरकारी टेंडर या ठेकों को नहीं ले सकता अगर प्रतिनिधि ऐसा करता है तो इस कानून के तहत उनकी सदस्यता निरस्त हो सकती है उपरोक्त टेंडरों में तत्कालीन गुरुग्राम नगर निगम के कमिश्नर विनय प्रताप सिंह व विधायक राकेश दौलताबाद द्वारा अपने मन मुताबिक अपने वह अपनों के फायदों के लिए रेटों को बढ़ाया गया है ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच व उपरोक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वाले में आप बादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सारिका वर्मा ,गुरुग्राम विधानसभा अध्यक्ष महावीर वर्मा, दक्षिणी हरियाणा लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक वर्मा,गुरुग्राम लीगल सेल की महिला अध्यक्ष अलरीना सेनापति तथा गुरुग्राम की अधिवक्ता महासचिव रजिया परवीन व गुरुग्राम विधानसभा महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया गुरुग्राम उपाध्यक्ष नितिन कुमार नगर निगम संयोजक तेजिंदर सैनी गुरुग्राम आप के युवा अध्यक्ष रुस्तम भाई वार्ड 21 से गौरव टांग वार्ड 22 से उत्तम वशिष्ठ व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना 31 जनवरी तक बढ़ाई, रविवार भी खुलेंगे बिजली निगम के कार्यालय- अमित खत्री

Ajit Sinha

भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में एससी समुदाय से आने वाले केंद्रीय मंत्रियों का हुआ अभिनंदन।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए साइबर सेल , गुरुग्राम ने 33 लोगों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x