Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पलवल: डिटेक्टिव सैल ने आज लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिलाने,गैंगरेप, ब्लैकमेल करने के आरोपित को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:लडक़ी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने व मोबाइल फोन के कैमरे से नग्न अवस्था की फोटों खींच कर ब्लेकमैल करने, फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक आरोपित को डिटेक्टिव सैल की टीम ने अरेस्ट किया हैं। 

डिटेक्टिव सैल इंचार्ज विश्व गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि लडक़ी के साथ गैंगरेप करने वाला एक आरोपित कुश्लीपुर फ्लाईओवर के समीप सी वक़्त मौजूद है, जो कि कहीं बाहर जाने के फिराक में है। सूचना मिलते ही एक टीम गठित कर तुरंत मौके पर भेज दी गई और आरोपित  को अरेस्ट कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित  ने अपना नाम इम्तियाज अली, निवासी मलाई गांव बताया। आरोपित ने अपने दो साथियों के संग  मिलकर मई महिने ने 20 वर्षीय लडक़ी का गैंगरेप किया था और लडक़ी के नग्न अवस्था फोटो भी मोबाइल में ले लिए। उस  फोटो वारयल करने की धमकी देकर आरोपित पीडि़ता को बार-बार ब्लैकमेल करने लगे।

पीडि़ता जब आरोपितों का विरोध जताने लगी तो उन्होंने उसके गंदी तस्बीर को सोशल मीडिया वायरल कर दिया। जिस संबंध में पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने बीते 28 मई को तीन नामजद आरोपितों  के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपित  घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी और फरार साथियों का पता लगाया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: टास्क या इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से बचाव के लिए फरीदाबाद पुलिस की साइबर एडवाइजरी

Ajit Sinha

डबल मर्डर: एक मकान में दामाद ने अपने सास और ससुर की चाकू से गोद कर बड़े ही बेरहमी हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हल्दीराम कंपनी पर वायरस अटैक, डाटा डिलीट, डाटा रिट्रीट करने के लिए साइबर क्रिमिनल ने मांगी साढे़ 7 लाख की फिरौती।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x