Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल जिले के एक्सिस बैंक में 95 लाख रूपए की दिन दहाड़े हुई सरेआम लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 लूटेरे अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने पलवल जिले से पांच लोगों को अरेस्ट कर अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को अरेस्ट किया है। गिरोह के सदस्य पलवल, बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में बैंक और अन्य लूट सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इनके पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, पांच कारतूस, दो तलवारें और एक कार भी बरामद की गई है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गत 14 जुलाई 2021 को सेक्टर-2 पलवल में एक निजी बैंक की शाखा में 95 लाख रुपये की लूट की वारदात के बाद गठित पुलिस टीमों द्वारा इन लुटेरों को अरेस्ट किया गया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले में एक निर्माणाधीन सोसायटी के पास एक जगह पर अवैध हथियार सहित जमा करीब 4-5 लड़के एक और वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आई और छापेमारी कर इस गिरोह के पांच सदस्यों को अवैध हथियारों सहित अरेस्ट किया गया।आरोपियों ने गहन पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों में लूट, डकैती, हत्या आदि संगीन अपराधों की वारदातों को अंजाम दिया हुआ है और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान ही आरोपियों ने बताया कि गत 14 जुलाई 2021 को दिन के समय ऐक्सिस बैंक, सेक्टर- 2, पलवल ब्रांच में हथियारों के बल पर डाका डालते हुए 95 लाख रुपये की लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।

अरेस्ट लोगों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले सूरज कुमार सिंह उर्फ सनी, मनीष उर्फ ननकी, महेश कुमार उर्फ रौनक, सौरभ कुमार और इंद्रजीत उर्फ कुंदन के रूप में हुई है।मामला दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

नए अपराधिक कानूनों के आधार पर अब जो एफआईआर दर्ज होगी उसका निपटान कर मिलेगा 3 साल में न्याय : अमित शाह

Ajit Sinha

जेल से 217 करोड़ उगाही के मामले में सुकेश चंद्रशेखर के सहयोगी नवास कक्कड़ इस्माइल उर्फ नवास केआई दुबई से पकड़ा गया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अदरक ब्यापारी से लाखों लूटने वाला निकला जीम का मालिक व उसके दो साथी को क्राइम ब्रांच, 48 ने मात्र दो घंटों में पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x