Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पढाई को लेकर परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़ निकला 8वीं कक्षा का छात्र, डायल 112 ERV पुलिस टीम ने परिवार को सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादः पढ़ाई को लेकर अपने पिता की लगातार डांट से परेशान होकर घर से निकले करीब 12 वर्षीय लड़के को फरीदाबाद पुलिस की नवगठित डायल 112 ERV टीम ने आज वापिस उस के परिवार से मिलाने में अहम् भूमिका निभाई है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिक लड़का फरीदाबाद खेडी पुल पर अपने स्कूल बैग सहित ऑटो में सवार हो गया था। ऑटो चालक ने इस बच्चे को उतार कर पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी जिसपर पुलिस की डायल 112 ERV की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने बच्चे से घर से निकलने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह 8वीं कक्षा का छात्र है और उसके पिता उसे हर समय पढ़ाई को लेकर उसे डाँटते रहते है इसलिए वह घर छोड़ कर भाग आया।

बच्चा काफी सहमा हुआ था इसलिए पुलिस टीम ने बच्चे को गाड़ी में बैठाकर पानी पिलाया और आराम करने के लिए कहा। कुछ समय बाद बच्चे से घर के बारे में पूछताछ करने पर उसने अपने घर का पता पुलिस टीम को बता दिया.पुलिस टीम बच्चे को लेकर उसके बताए अनुसार उसके घर पर लेकर पहुंची। घर पर मौजूद बच्चे के पिता अपने बेटे को लेकर बहुत परेशान थे। जैसे ही उन्होंने अपने बेटे को देखा वह बहुत खुश हुए । पुलिस टीम ने लड़के के पिता को बच्चे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से व्यवहार करने और  उसे प्यार से समझाने की हिदायत के साथ बच्चे को परिवार के हवाले कर दिया। अपने बच्चे को वापिस पाकर बहुत खुश हुए और उन्होने पुलिस टीम का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

Related posts

पलवल: एसआईटी ने आज एक 17 वर्षीय लड़की की अगुवा कर जबरन रेप करने के तीन आरोपित किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

सीपी के के राव ने खेड़ीपुल थाने के एसएचओ व क्राइम ब्रांच सै. 65 के इंचार्ज सहित 33 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए।  

Ajit Sinha

आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पुलिस को गोली मार कर अपने साथी दो बदमाशों को छुड़ा ले गए, घायल पुलिस को अस्पताल में भर्ती कराया     

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x