Athrav – Online News Portal
नोएडा

पारिवारिक क्लेश के कारण आत्महत्या करने के लिए गर्भवती महिला नहर में कूदी, पुलिस की तत्परता से बची दो जिंदगी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
जाको राखे साइयां मार सके ना कोई…. यह कहावत उस समय चरितार्थ हो गई जब पारिवारिक क्लेश के कारण आत्महत्या करने के लिए कोर्ट पुल से नहर में कूदी एक महिला। डूबते देख वहां से गुजर रही पुलिस पीआरबी के सिपाहियों को लोगो ने सूचना दी, पुलिसकर्मियों ने तत्परता से कार्रवाई  करते हुए महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस सारे मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।

कोर्ट पुल में आत्महत्या करने के लिए नहर में कूदी को निकालते पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी, पुलिस की तत्परता से कार्रवाई  के कारण महिला की जान बच गई। लिया। महिला को सीएचसी दादरी में इलाज के लिए भर्ती कराया। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट का पुल में पारिवारिक ग्रह कलेश के चलते एक 35 वर्षीय महिला ने नहर में कूदकर अपनी आत्महत्या की कोशिश की।

सूचना मिलते ही पीआरबी मौके पर पहुंची आत्महत्या करने का प्रयास कर रही महिला को तुरंत नहर में कूदकर बाहर निकाल लिया। पुलिस द्वारा उक्त महिला को सीएचसी दादरी भेज दिया गया है। जहां जांच के दौरान पता चला महिला गर्भवती है।  

एडीसीपी ने बताया कि  महिला ने पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने नहर में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश है। पुलिस पीआरवी की तत्परता से बची महिला की जान, कुछ देर और हो जाती तो महिला की जान जा सकती थी। पुलिस मामले की जांच जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है की कि कारण था कि महिला को ऐसा आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। पुलिस की तत्परता से कि गई कार्रवाई की  लोग तारीफ कर रहे है। वही गौतम बुध्द नगर के पुलिस कमिश्नर ने भी दो ज़िंदगी बचाने के प्रशंसा की है।

Related posts

रक्षा एडेला सोसाइटी में बिजली गुल होने से लिफ्ट में फंसे लोग , निवासियों ने देर रात सोसायटी के गेट पर किया प्रदर्शन

Ajit Sinha

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए जाति का कार्ड खेलना उल्टा पड़ा, मंच पर ही हुआ जोरदार विरोध

Ajit Sinha

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो घायल, एक फरार, लूट के 6 मोबाइल बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x