Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: वैक्सीन लगवाने की रिपोर्ट अवसर एप पर भरें सभी शिक्षक : रितु चौधरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि गत 16 जुलाई से 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों के खुलने से लंबे समय बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की चहल पहल की रौनक देखने को मिल रही है। छात्र छात्राएं बारिश के मौसम में भी स्कूल पहुंच रहे हैं।  गत 20 जुलाई तक अवसर एप की रिपोर्ट अनुसार 94 स्कूलों के 268 अध्यापकों ने पहली डोज तथा 109 अध्यापकों ने दोनों डोज लगावायीं हैं जो की मात्र 20 प्रतिशत है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला के सभी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपनी वैक्सीन  लगवाने की रिपोर्ट अवसर एप पर भरें। 

जिन शिक्षकों को अभी वैक्सीन नहीं लगी है उनके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सीएचसी/ स्कूल स्तर पर वेक्सीनेशन की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।उन्होंने बताया कि गत दिवस 20 जुलाई को जिला के सभी 99 राजकीय हाई विद्यालयों के कुल 35 हजार 383 विद्यार्थियों में 50 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित रहे । इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 17 हजार 124 छात्रों में से 14124 छात्र उपस्थित रहे  जो कि 80 प्रतिशत उपस्थिति छात्र संख्या के साथ हरियाणा में तीसरे स्थान रही।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह उपस्थित कोविड-19 कोरोना वायरस काल के चलते देखी जाए तो संतोषजनक है। उन्होंने बताया कि परंतु सभी स्कूलों को यह कहा गया है की उपस्थिति 100 प्रतिशत करने पर जोर दें।जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि गत 20 जुलाई को फरीदाबाद में एक छात्र का ताप बढ़ा हुआ मिला जिसे  सीएचसी रेफर करके उसकी स्वास्थ्य जाचं करवा कर घर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह  दिखाई दे रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रितु चौधरी ने बताया कि वे स्वयं के निर्देशन में जिला की  सभी सीआरसी के साथ कुल आठ टीमें बनाई हुई हैं, जो नियमित रूप से अपने अपने सीआरसी के स्कूलों की मॉनिटरिंग करके जो भी कमियां होती हैं उनका निराकरण करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें आवश्यक सुझाव देते हुए कार्यालय को रिपोर्ट करने को कहा गया है।

Related posts

फरीदाबाद:वीरेंद्र भड़ाना जैसा कोई नहीं,के पास है हर समस्या का है समाधान, वार्ड न. 21 के लोग करते है उनसे प्यार, भारी मतों जीतेंगे चुनाव।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गहरी नींद में सो रहे अपने भाई की गला घोंट कर हत्या करने वाली बहन को डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर का हरियाणा स्टाइल पंचायत कबड्डी टूर्नामेंट में जोरदार स्वागत,खिलाडिय़ों को किया प्रोत्साहित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x