Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा: फरीदाबाद के बाद अब जिला महेंद्रगढ़ के गांव राजावास व गढ़ी में पत्थर की खानों के आवंटन का निर्णय लिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने फरीदाबाद जिले में रेत की चार खानों की सफल नीलामी के बाद अब जिला महेंद्रगढ़ के गांव राजा वास व गढ़ी में पत्थर की खानों के आवंटन का निर्णय लिया है। इन खानों के आवंटन के लिए आगामी 4 अगस्त को ई-नीलामी के माध्यम से बोली लगाई जाएगी। प्रदेश के खान एवं भू-विज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि ई-नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को 2 अगस्त को सायं 5 बजे तक ई-नीलामी पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आईडी बनवाकर संबंधित कागजात अपलोड करने होंगे। साथ ही, उन्हें 2 अगस्त  को सायं 5 बजे तक ई-सेवा शुल्क व ईएमडी राशि भी जमा करवानी होगी।

उन्होंने बताया कि ई-नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को 2 अगस्त को सायं 5 बजे तक ई-नीलामी पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आईडी बनवाकर संबंधित कागजात अपलोड करने होंगे। साथ ही, उन्हें 2 अगस्त  को सायं 5 बजे तक ई-सेवा शुल्क व ईएमडी राशि भी जमा करवानी होगी। इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7291981125, 9015145373, 9953126803 व 7291981127 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, जिला खनन अधिकारी कार्यालय से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में काफी लम्बे समय के बाद विभिन्न खनन इकाइयों की नीलामी शुरू हुई है। इससे पत्थर व रेत की चोरी पर लगाम लगेगी और लोगों को निर्माण कार्यों के लिए सस्ता रेत उपलब्ध होगा। साथ ही, इससे आसपास के क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले फरीदाबाद जिले में रेत की चार खानों की नीलामी करवाई जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि जिला फरीदाबाद में यूनिट संख्या-1 ददासिया-किरनवाली के लिए आरक्षित मूल्य 14.66 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था, जिसके लिए उच्चतम बोली 14.96 करोड़ रुपये की लगी। यूनिट संख्या-2 महावतपुर-बसकोला के लिए 7.73 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के समक्ष अधिकतम बोली 9.43 करोड़ रुपये की रही। इसी तरह, यूनिट संख्या-3 अमीपुर के लिए 15.96 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस के समक्ष अधिकतम बोली 16.26 करोड़ रुपये जबकि यूनिट संख्या-4 माखनपुर के लिए 9.78 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के समक्ष अधितम बोली 9.89 करोड़ रुपये की लगी। इस तरह से विभाग को इन खनन इकाइयों के आवंटन से आरक्षित मूल्य पर लगभग 50.54 करोड़ रुपये का लाभ होगा। खान एवं भू-विज्ञान मंत्री ने कहा कि इन खनन इकाइयों की नीलामी होने से रेत की चोरी पर लगाम लगेगी और लोगों को निर्माण कार्यों के लिए सस्ता रेत उपलब्ध होगा। साथ ही, इससे आसपास के क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Related posts

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को देय अवकाश मानने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते ईएसआई देसराज को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x