Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ड्राइवर की हत्या कर कैब स्विफ्ट डिजायर को लूटने वाले सात बदमाशो पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कि कोतवाली फेज 3 पुलिस ने ओला कैब बुक कर उसके ड्राइवर की बेहरमी से हत्या कर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूटने के मामले में सात  बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का इंजन बरामद किया है।  यह कैब गाड़ी की लूट और हत्या का मुकदमा झांसी में लिखा गया था। लेकिन कार लूट और हत्या का घटनास्थल नोएडा के थाना फेज-3 होने के कारण मुकदमे को यहां ट्रान्सफर किया गया था। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस के गिरफ्त में खड़े राहुल, सोनू उर्फ सौरभ,शिवम, सुदामा दत्त शर्मा उर्फ अजय शर्मा उर्फ पंडित,शमसुदीन और मोहम्मद उम्मीद को कैब चालक हरवेश की हत्या कर उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एडीजीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गत 11 जुलाई को हरवेश के भाई रवनेश अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, कि उसके भाई हरवेश की कार को बुक कर ले गए और उसकी हत्या कर सबको फेक दिया और कार और मोबाइल लूटकर फरार हो गए  है। एडीसीपी ने बताया कि इस मामले का घटनास्थल थाना फेज-3 गौतमबुध नगर होने के कारण इस मुकदमे को यहाँ ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश करते हुए हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए वारदात में शामिल सात  आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से संबंधित डिजायर गाड़ी का इंजन बरामद कर लिया है बाकी गाड़ी को बदमाश कटवा कर बीच बेच चुके थे। एडीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया आबिद, सोनू उर्फ सौरव, शिवम ने राहुल के साथ मिलकर 26 मई को हरवेज की स्विफ्ट कार बुक कर उसकी हत्या कर गाड़ी को लूट लिया था । इसके बाद आरोपी राहुल ने गाजियाबाद में सुदामा दत्त, शमसुद्दीन और मोहम्मद उम्मीद को 50 हज़ार में  बेच दिया था।  लूटी गई कार तो आरोपी सुदामा समसुद्दीन और मोहम्मद रफी द्वारा डिस्मेंटल कर उसके पार्ट्स को भेज दिया गया था और स्विफ्ट कार की बाडी को स्क्रैप मे बेच दिया है, उक्त स्विफ्ट कार का सिर्फ इंजन बचा है। जिसे पुलिस ने बरामद कर आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य योगेश डबरा की 5 करोड़ रूपए की 36 दुकानें पुलिस ने किया सीज

Ajit Sinha

हरियाणा: 22.5 टन मादक पदार्थ जब्त कर 3000 से अधिक नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार

Ajit Sinha

अंतर्राष्टीय खिलाडी एंव गोल्ड मेडलिस्ट पहलवानों को कारोबारियों से लाखों रूपए की लूट के मामले में किया गिरफ्तार: डीसीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x