Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा:भाजपा ओबीसी मोर्चे की प्रदेश टीम का हुआ गठन: प्रदेश में चार उपाध्यक्ष, चार मंत्री और दो महामंत्री बनाए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज ने शुक्रवार को मोर्चे की प्रदेश टीम का गठन किया । प्रदेशाध्यक्ष कम्बोज ने चंडीगढ़ स्थित एम एल ए फ्लैट – 51 भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चे की प्रदेश की टीम का गठन किया गया है जिसमे चार प्रदेश उपाध्यक्ष, चार मंत्री, दो महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया और आई टी प्रमुख नियुक्त किए गए है।इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं यमुनानगर से मेयर मदन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल के गठन में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर मिले इस बात का विशेष ध्यान रखते है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में पिछडे वर्ग के 27 नेताओं को शामिल करना इसका बड़ा उदाहरण है। जिसके लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा प्रधानमन्त्री जी का आभार व्यक्त करता है l उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक पार्टी है । समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रतिनिधित्व की सर्वस्पर्शी विचारधारा पर काम करती है ।

बॉक्स :-

भाजपा ओबीसी मोर्चे में ये बने प्रदेश पदाधिकारी :-

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चे में प्रदेश पदाधिकारियों में चार उपाध्यक्ष श्यामलाल जांगड़ा, उषा प्रियदर्शी, नरेर्श सैन, नीलम पंचाल, दो महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, देवेन्‍दर पांचाल, चार मंत्री मुकेश राठौर, महेन्‍दर सैन नन्द किशोर बघेल और प्रिंस धनवाल को बनाया गया । प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विनोद स्वामी को दी गई । ओबीसी मोर्चे में प्रदेश मीडिया प्रमुख के नाते राजबीर आर्य को काम सौपा गया है ।





Related posts

‘‘मैं तो 6 बार का विधायक हूं और मैंने सबका राज देखा है, सबका सब जानता हूं’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

डीजीपी ने  राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Ajit Sinha

महिला थाना, कुरुक्षेत्र की अतिरिक्त एसएचओ व सब इंस्पेक्टर सत्यवंती 85000 रुपए रिश्वत लेती हुई रंगे हाथों पकड़ी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x