Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तपती गर्मी में तन को ठंडा करने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और धारा 144 का उल्लंघन कर पूल पार्टी कर रहे 33 लड़केअरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
महामारी के मामलों में कमी आने के बाद शासन द्वारा  कोरोना तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा जा रहा है, लेकिन कई लोग लगातार इसकी अनदेखी कर रहे हैं, जिसके कारण संक्रमण बढने का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी के क्षेत्र में स्थित दो थाना क्षेत्रों 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, यह लोग तपती गर्मी से निजात पाने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और भारतीय संहिंता की धारा 144 का उल्लंघन करते स्विमिंग पूल में तेज म्यूजिक बाजा कर पूल पार्टी कर रहे थे।

तेज म्यूजिक के साथ स्विमिंग पूल में इन युवको को करतब दिखाना भारी पड़ गया जब दादरी कोतवाली कि पुलिस ने सूचना मिलने पर नंगला नैनसुख गांव में स्थित स्विमिंग पुल पर छापा मार कर कोरोना प्रोटोकॉल और धारा 144 का उल्लंघन के आरोप में स्विमिंग पूल के मालिक के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान कई लोग दीवार कूदकर भाग गए पुलिस की टीम ने खेतों में दौड़ा कर कई को पकड़ा इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। नोएडा के एक्स्प्रेसवे कोतवाली ने पुलिस ने सेक्टर-135 स्थित फार्म हाउस में पूल पार्टी कर रहे दिल्ली के 18 लड़कों को अरेस्ट किया है। इन सभी पर धारा 144 का उल्लंघन करने की कार्रवाई की गई है।

एडीजीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी की गई कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक स्कूल कॉलेज और स्विमिंग फूलों को बंद रखा गया है। इसके बावजूद कुछ लोग इसकी अनदेखी कर स्विमिंग पूल में नहाने के साथ-साथ पूर्व पार्टी कर रहे थे। ऐसी ही एक सूचना पर पुलिस को रात को करीब 11 बजे सेक्टर- 135 स्थित फ्लोरा ग्रुप के फार्म हाउस पर कुछ लोग पूल पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने छापामारी कर 18 लड़कों को अरेस्ट  किया गया।

Related posts

पुलिस में महिलाएं: बाधाओं को तोड़ना और पथ प्रज्वलित करना

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: जेएनयू में दो छात्र संगठनों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की खबरें आ रही हैं, पुलिस बल मौजूद।

Ajit Sinha

वेयरहाउस के केयरटेकर का अपहरण करके मारपीट करने के मामले में 4 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x