Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने कोविड संबंधित वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी की अधिसूचना को दी मंजूरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कोविड-19 के उपचार एवं प्रबंधन में उपयोग की जा रही वस्तुओं और सेवाओं की जीएसटी दरों में कमी से संबंधित अधिसूचना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह अधिसूचना 14 जून, 2021 से लागू मानी जाएगी और 30 सितंबर, 2021 तक लागू रहेगी।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून 2021 को हुई 44वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक की सिफारिशों के अनुरूप अधिसूचना में जीएसटी की दरें कम/तय की गई हैं।

अधिसूचना के अनुसार दो दवाओं टोसिलिजुमैब और एम्फोटेरिसिन-बी पर जीएसटी नहीं लगेगा। इसके अलावा, कोविड के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 15 अन्य वस्तुओं जैसे मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, रेमडेसिविर, हेपरिन (एंटी-कोगुलेंट्स), कोविड टेस्टिंग किट, इंफ्लेमेटरी डायग्नोस्टिक (मार्कर) किट नामत: आईएल6, डी-डिमर, सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), एलडीएच, फेरिटिन, प्रो कैल्सीटोनिन (पीसीटी) और ब्लड गैस रिजेंटस, हैंड सैनिटाइजऱ, नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन के साथ इस्तेमाल के लिए हेलमेट, शमशान के लिए गैस / इलेक्ट्रिक/ अन्य भट्टियां, पल्स ऑक्सीमीटर, हाई फ्लो नेजल केनुला डिवाइस, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर/ जनरेटर, वेंटिलेटर, बीआईपीएपी मशीन, आईसीयू वेंटिलेटर्स के लिए नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन नेजल या ओरोनेजल मास्क और तापमान जांच उपकरण पर 2.5 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाया जाएगा। जबकि एम्बुलेंस पर जीएसटी दर 6 प्रतिशत तय की गई है।

Related posts

पलवल में दिल्ली -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोड़फोड़ के दौरान भीड़ ने किया पथराव, जेसीबी मशीन के शीशे तोड़े-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में किया शिक्षकों को सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचायत चुनाव में आज जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए निर्बाध रूप से हुआ मतदान: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x